Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में कपड़े व्यापारी से ₹4 लाख लूटे गए:बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया

    4 hours ago

    1

    0

    कायमगंज क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में रविवार रात करीब 8:30 बजे एक कपड़े के व्यापारी से ₹4 लाख की लूट हो गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने कस्तूरबा स्कूल के पास व्यापारी को टक्कर मारकर गिराया और नकदी छीनकर फरार हो गए। कुबेरपुर निवासी उवैद पुत्र मकसूद, जो कपड़े की फेरी का काम करते हैं। वह देर शाम लाल बाग स्थित 'फैजुल कपड़े की दुकान' से लौट रहे थे। उनके पास ₹4 लाख की नकदी थी, जिसे वह कुबेरपुर निवासी शानू नामक व्यक्ति को देने के लिए ले जा रहे थे। देखें, 2 तस्वीरें… कस्तूरबा स्कूल के पास पहुंचते ही पीछे से आए दो बाइक सवार लुटेरों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उवैद के गिरते ही बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित उवैद किसी तरह अपने गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी और कस्बा चौकी इंचार्ज सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित उवैद व उनके बड़े भाई फरमान से जानकारी ली। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित के बयान और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर एसओजी भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं HPCL प्लांट में पुलिस चौकी की जमीन चिन्हित:दो दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मी तैनात, एसएसपी ने दिए निर्देश
    Next Article
    आजमगढ़ में पीजीआई पुलिस चौकी के पास लाखों की चोरी:एक ही रात 6 घरों में तोड़े गए ताले, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment