Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायन पुरम नवदिया निवासी ललित नरायन राजपूत अपनी पत्नी प्रीति राजपूत को गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। देखें, 5 तस्वीरें… घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने जिला अस्पताल लोहिया में जमकर हंगामा किया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रीति की हत्या करने का आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोग मांग कर रहे थे कि पुलिस मृतका का शव उन्हें सौंप दे, ताकि वे पोस्टमार्टम की कार्रवाई अपने जनपद में करा सकें। उनका कहना था कि मृतका के ससुराल वाले दबंग हैं, इसलिए उन्हें सही पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद पुलिस ने मृतका के मायके वालों को काफी समझाया-बुझाया। काफी मशक्कत के बाद मायके वाले मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम फर्रुखाबाद में कराने के लिए राजी हुए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई पवन कुमार ने बताया कि उनकी बहन प्रीति की शादी 7 जुलाई 2019 को हुई थी। प्रीति के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें श्रेयांश 3 वर्ष और वेदांत 2 वर्ष का है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम में संपूर्ण समाधान दिवस कल:सफाई व्यवस्था-कूड़ा उठान, सड़क-गली मरम्मत, सीवर और ड्रेनेज की शिकायत करें
    Next Article
    फायरिंग में मौके से पकड़े गए हमलावर को जेल:बोला-कुर्ते सप्लाई करने आया था, प्रयागराज में एक दिन पहले कार से पहुंचे दबंगों ने किया था उत्पात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment