Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में मजदूर ने की आत्महत्या:भाई ने साड़ी के फंदे पर लटका देखा शव, शराब का आदी था मृतक

    11 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद शहर में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला स्रावित खां निवासी 40 वर्षीय बादाम सिंह पुत्र स्व. रघुनाथ सिंह का शव शनिवार सुबह उनके घर में फंदे पर लटका मिला। मृतक के छोटे भाई सोनू सिंह ने बताया कि बादाम सिंह मजदूरी का काम करते थे। सुबह जब उन्होंने अपने बड़े भाई का शव मकान के मुकले में लकड़ी डालकर साड़ी से बनाए गए फंदे पर लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। बादाम सिंह की पत्नी का 10 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी संध्या 18 वर्ष की है और सबसे छोटा बेटा सिद्धार्थ 12 वर्ष का है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। बादाम सिंह शराब पीने के आदी थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बादाम सिंह शराब पीने के आदी थे। काशीराम कॉलोनी चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने कांस्टेबल कन्हैया लाल चौधरी, कांस्टेबल सुभाष पांडेय, कांस्टेबल अनुज तिवारी और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीर नगर SBI में मिला 200 का जाली नोट:20 हजार निकालने पहुंचा था ग्राहक, मैनेजर बोले- 5 नोट मिलने पर होगा एक्शन
    Next Article
    हाथरस में सड़क हादसे में किशोर की मौत:सिर कुचलते हुए निकला, वाहन लेकर चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment