Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से मची भगदड़:गोली चलाकर फैलाई दहशत, लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ आरोपी अरेस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के कैंट इलाके में स्थित नेपाल क्लब में शुक्रवार की रात 1:40 बजे हर्ष फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। शादी के बीच ही अचानक एक शख्स ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग शुरू की तब वहां भगदड़ मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग भागने लगे। मौजूद लोगों ने किसी तरह से हिम्मत कर रोका और पुलिस को सूचना दी। क्लब के संचालक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर दहशत फैलाने व हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी की पहचान बहराइच जिले के कोतवाली देहात के घसियारीपुर निवासी संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है। क्लब के प्रोपराइटर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शिवपुर कॉलोनी निवासी आरके सिंह ने क्लब को बुक कराया था। सबकुछ कार्यक्रम ठीक ठाक चल रहा था और लोग समारोह में मौजूद थे। इसी दौरान एक रिश्तेदार ने रात 1.40 बजे के करीब अचानक रिवाल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक कई राउंड फायरिंग होने की वजह से अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर खुद को बचाने के लिए भागने लगे। यह देखकर कुछ वरिष्ठ लोगों ने बीच बचाव किया और रिवाल्वर छीन लिया। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर संचालक भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर .32 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस .32 बोर व 01 अदद जिंदा मिस राउंड .32 बोर बरामद कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विशेष परिस्थितियों में ही दर्ज हो पीड़िता का दुबारा बयान:हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही दुबारा दर्ज होगा बयान
    Next Article
    Video: ईरान के हमलों के कारण दुबई-अबू धाबी एयरपोर्ट बंद, भारी भीड़ लगी, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी फंसीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment