Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में मौसम बदला, तेज हवा-बूंदाबांदी:नवाबगंज में 27 गांवों की बिजली गुल, फसलों को नुकसान की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार देर रात भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। रात के समय नवाबगंज में बिजली गिरने से फाल्ट हो गया।जिसके कारण 27 गांवों की बिजली गुल हो गई और फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। गुरुवार देर रात भी शहर में तेज हवाएं चलीं और बूंदाबांदी हुई थी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र नवाबगंज में गरज-चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। नवाबगंज में हुई बारिश के दौरान आसमानी बिजली एक विद्युत उपकरण पर गिरी, जिससे वह खराब हो गया। इसके परिणामस्वरूप 27 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश और तेज हवाओं से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में इस समय गेहूं, सरसों और तंबाकू की फसलें खड़ी हैं। आलू की खुदाई भी चल रही है। आशंका है कि तेज हवा और बारिश से गेहूं और सरसों की फसलें गिर सकती हैं, जबकि तंबाकू की फसल को भी नुकसान हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिलग्राम-मल्लावां सीट पर गठबंधन में खींचतान:हरदोई में कांग्रेस-सपा नेताओं में सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज
    Next Article
    कानपुर में शुक्रवार को बिजली का शटडाउन:केस्को पोल हटाने और इनडोर बाक्स मरम्मत का करेगा कार्य, 15 इलाकों में 2 से 5 घंटे तक अपूर्ति रहेगी बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment