Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में निषादराज जयंती पर शोभायात्रा:हवन-पूजन के बाद शुरू हुई, काली अखाड़ा ने दिखाए करतब

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में रविवार को निषादराज जयंती के अवसर पर कश्यप निषाद शोभायात्रा समिति ने एक विशाल शोभायात्रा निकाली। हवन-पूजन के बाद पटेल पार्क से इस यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे डीजे पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे, जबकि महिलाएं हाथों में झंडे लिए हुए थीं। निषादराज की झांकी के साथ एक अन्य झांकी भी शामिल थी। काली अखाड़ा के कलाकारों ने यात्रा के दौरान विभिन्न करतब दिखाए। बड़ी संख्या में लोग पैदल और बाइकों पर यात्रा में शामिल हुए। फर्रुखाबाद विकास मंच के भईयन मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शोभायात्रा में उपस्थित रहे। समिति के जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन सभी के सहयोग से किया गया है, जिसमें दूर-दराज से भी समाज के लोग शामिल हुए। देखें 3 तस्वीरें… जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाज को एकजुट रखने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है, जिसकी तैयारियां काफी समय से चल रही थीं। शोभायात्रा पटेल पार्क से शुरू होकर लाल दरवाजा होते हुए बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर पर संपन्न होगी, जहां एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा महर्षि ऋषि कश्यप और गुह राज निषाद महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष निकाली जाती है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार कार ने 2 वर्षीय मासूम को रौंदा:देवरिया में मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार; सड़क किनारे खेल रहा था मासूम
    Next Article
    बरेली में खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो, 4 की मौत:पूरी तरह से क्षतिग्रस्त बोलेरो को काटकर चारों शव को निकाला गया, एक की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment