Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार कार ने 2 वर्षीय मासूम को रौंदा:देवरिया में मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार; सड़क किनारे खेल रहा था मासूम

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने दो वर्षीय मासूम को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना देवरिया-धूस मार्ग पर एक बगीचे के पास हुई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी मुकेश अपने परिवार के साथ देवरिया में सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे ठहरे हुए थे। दोपहर के समय परिवार के सदस्य धूप से बचने के लिए आराम कर रहे थे। इसी दौरान उनका दो वर्षीय बेटा मुन्ना सड़क किनारे खेल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम मुन्ना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक बिना रुके अपनी कार लेकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोपी चालक जल्द होगा गिरफ्तार सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फरार कार चालक की तलाश के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उनका कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस संबंध में सख्त कार्रवाई की मांग की है। मासूम की मौत से परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर की थी मंगेतर की हत्या:चाकू से गला काटा, शरीर पर किया वार; मंदिर में की थी शादी, गिरफ्तार
    Next Article
    फर्रुखाबाद में निषादराज जयंती पर शोभायात्रा:हवन-पूजन के बाद शुरू हुई, काली अखाड़ा ने दिखाए करतब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment