Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में रमजान का आगाज़, तरावीह शुरू:पहला रोज़ा गुरुवार को, बाजारों में बढ़ी रौनक

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में मुकद्दस माह रमजान का आगाज़ हो गया है। बुधवार शाम चांद नज़र आते ही शहर की मस्जिदों में नमाजियों ने दुआएं कीं और तरावीह की नमाज अदा की। उलमाओं ने चांद दिखने की तस्दीक करते हुए बताया कि पहला रोज़ा बृहस्पतिवार को रखा जाएगा। प्रमुख मस्जिदों में चांद की तस्दीक शहर की जामा मस्जिद, फर्रुखाबाद, मस्जिद जान अली खां, सुनहरी मस्जिद, गढ़ी कोना हुसैनिया मस्जिद, एक मीनार मस्जिद, बदा खां मस्जिद, बीवी साहब मस्जिद और शीश महल मस्जिद समेत अन्य स्थानों पर मगरिब की नमाज के बाद चांद देखा गया। मस्जिद जान अली खां के सेक्रेटरी हाजी बिलाल ने बताया कि बड़ी तंजीम सीरत कमेटी, रूहते हिलाल कमेटी और मस्जिद जान अली खां रजिस्टर्ड कमेटी के सदस्यों ने मिलकर चांद की पुष्टि की। उलमा ने की आधिकारिक घोषणा शहर इमाम मुफ्ती मुअज्जम अली और शहर काजी सैय्यद मुताहिर अली ने ऐलान किया कि रमजान का चांद हो गया है और आज से तरावीह अदा की जाएगी। मौलाना सदाकत हुसैन सेथली ने भी चांद दिखने की तस्दीक की। ईशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अदा की गई। इसके लिए पहले से हाफिज-ए-कुरान मुकर्रर किए गए थे। चांद नजर आते ही बाजारों में खरीदारी की भीड़ उमड़ पड़ी। सेहरी और इफ्तार के सामान की खरीदारी देर रात तक चलती रही। घरों में महिलाएं और बच्चे कुरआन की तिलावत में जुटे नजर आए। पूरे महीने इबादत, रोज़ा और कुरआन की तिलावत का सिलसिला जारी रहेगा। रोज़ा खोलने के लिए मगरिब की अज़ान के तुरंत बाद खजूर या पानी से इफ्तार करना सुन्नत माना जाता है। रोज़ा खोलने से पहले यह दुआ पढ़ी जाती है: “अल्लाहुम्मा इन्नी लका सुमतु व बिका आमंतु व अलैका तवक्कलतु व अला रिज़्किका अफ्तर्तु।” इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की जाती है और संतुलित व हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खलीलाबाद में इन जगहों पर चार दिन बिजली कटौती:नए फीडर का होगा काम, सुबह से दोपहर तक आपूर्ति रहेगी बाधित
    Next Article
    संघ प्रमुख से मिलने निराला नगर पहुंचे सीएम योगी:आरएसएस के शताब्दी वर्ष और यूपी सरकार के कार्यों को लेकर वार्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment