Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में संडे बाजार नहीं लगा, बातचीत जारी:पुलिस तैनात, व्यापारी सामान लिए घूमते रहे; जाम के चलते हटाने का निर्णय

    1 day ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद शहर के चौक के पास लगने वाला संडे बाजार रविवार को नहीं लग सका। प्रशासन ने जाम की समस्या के चलते बाजार को हटाने का निर्णय लिया था, जिसके बाद पुलिस बल तैनात रहा और व्यापारी अपना सामान लिए घूमते रहे। यह बाजार कई वर्षों से चौक के पास लगता आ रहा है। इसमें लगभग एक सौ व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं। पहले यह चौक से लाल गेट की तरफ लगता था, लेकिन धीरे-धीरे अन्य मार्गों पर भी फैल गया, जिससे क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। प्रशासन कुछ समय से इस बाजार को हटाने की बात कह रहा था। पिछले रविवार को भी व्यापारियों को बाजार न लगाने की हिदायत दी गई थी, जिस पर व्यापारियों ने नारेबाजी भी की थी। उन्हें आगामी रविवार से क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में बाजार लगाने का सुझाव दिया गया था। रविवार सुबह बड़ी संख्या में व्यापारी अपना सामान लेकर निर्धारित स्थान पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद था और उन्होंने व्यापारियों को बाजार लगाने से रोक दिया। पुलिस ने उन्हें क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में बाजार लगाने को कहा। 5 तस्वीरें देखिए... दोपहर 1 बजे तक व्यापारी और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। व्यापारियों ने इस दौरान नारेबाजी भी की। हालांकि, प्रशासन के कड़े रुख के कारण संडे बाजार नहीं लग सका और व्यापारियों की अधिकारियों से बातचीत भी सफल नहीं हो पाई। व्यापारियों का कहना था कि प्रशासन द्वारा अचानक से बाजार न लगाने की बात कही गई। उन्होंने कहा जो मीटिंग उद्योग व्यापार मंडल की हुई थी उसमें बड़े व्यापारी गए थे। संडे बाजार लगाने वाले व्यापारियों में से एक भी व्यापारी नहीं गया था। बताया तत्काल सूचना दे दीजिए कि यह बाजार यहां से हटा दिया जाए। उन्होंने कहा आज बाजार को लगाने की अनुमति नहीं दी गई है उसी के विरोध में हम लोग यहां खड़े हैं। उन्होंने कहा प्रशासन से मेरा यही कहना है की नई जगह का चुनाव बाजार लगाने के लिए हम लोग करेंगे। लेकिन अभी बाजार को यहां लगने दिया जाए। उन्होंने कहा अगर नेहरू रोड पर संडे बाजार नहीं लगा तो व्यापारियों का अत्यधिक नुकसान होगा। वही नगर उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से एक पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें संडे बाजार न लगाने की आज बात कही गई है। व्यापारियों से बात करने पहुंचे भाजपा नेता व्यापारियों से बात करने के लिए भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से बात की। भाजपा नेता ने व्यापारियों से कहा सड़क पर व्यापारियों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कोई मरीज जा रहा है तो उसे निकालने में दिक्कत न हो। उन्होंने कहा चौक से रेलवे स्टेशन की तरफ व्यापारी संडे बाजार को लगने लगे। इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी संडे बाजार लगने लगा है। हालांकि बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की। जहां कुछ समय व्यापारियों को देने की बात कही। हालांकि दोपहर 1:00 बजे तक बाजार नहीं लग सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पार्षद की गाड़ी पर अज्ञात युवकों ने मारी टक्कर:कानपुर में मेयर से चल रहा है विवाद, पार्षद बोले- निष्पक्ष जांच हो
    Next Article
    IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड की सधी हुई शुरुआत, कॉनवे और निकोल्स कर रहे हैं संभलकर बैटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment