Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में सफाईकर्मी-दुकानदारों में में चले लाठी-डंडे, VIDEO:पुलिस चौकी के पास मारपीट, सफाई के रुपए बढ़ाने को लेकर बवाल

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सफाई कर्मियों और दुकानदारों के बीच पैसों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नीबकरोरी मंदिर के पास शुरू हुआ यह विवाद पुलिस चौकी तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नीबकरोरी मंदिर के बाहर लगने वाले बाजार में सफाई कर्मचारी प्रतिदिन दुकानदारों से झाड़ू लगाने के नाम पर 10-10 रुपये लेते थे। शनिवार को सफाई कर्मियों ने यह राशि बढ़ाकर 50 रुपये कर दी, जिसका कुछ दुकानदारों ने विरोध किया। 50 रुपये मांगने पर दुकानदारों ने आपत्ति जताई तो उनके साथ मारपीट की गई और उनका सामान भी बिखेर दिया गया। एक ज्वेलर्स की दुकान पर भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ज्वेलर्स ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी आने को कहा। जब दोनों पक्ष चौकी पर पहुंचे, तो वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इसी दौरान दोनों पक्षों में फिर से विवाद बढ़ गया और जमकर लाठी-डंडे चले। चौकी के पास हुई इस मारपीट का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। नीबकरोरी निवासी छविनाथ के बेटे करन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मोमोज की दुकान है। उन्होंने सफाई कर्मियों द्वारा अधिक पैसे मांगने पर मना किया, जिसके बाद सफाई कर्मियों ने उनकी दुकान के आगे कूड़ा डालना शुरू कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे सफाई कर्मियों ने अपने परिजनों के साथ उनकी दुकान पर हमला कर दिया, तोड़फोड़ की और छविनाथ, उनके भाई व बहन को पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि यह मारपीट का मामला है। कहा कि तहरीर मिली है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:दाहिने पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    प्रयागराज में मिड-टर्म सिंपोजियम की शुरूआत:ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों का कम बजट उपचार पर विशेष जोर, मरीजों के लिए सस्ते इम्प्लांट की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment