Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ीं, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश:नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर डीएल निरस्त करने को कहा

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। समिति ने दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में हुई बैठक में यातायात कार्यालय द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों की समीक्षा की गई। बताया गया कि मार्च 2026 तक जनपद में कुल 127 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 89 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। यह आंकड़ा मार्च 2025 तक हुई 98 दुर्घटनाओं और 62 मौतों की तुलना में काफी अधिक है। दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में वृद्धि को देखते हुए अध्यक्ष ने पुलिस और परिवहन विभाग को सघन प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को वर्ष 2023, 2024 और 2025 के दुर्घटना आंकड़ों का विश्लेषण कर नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने को कहा गया। इन चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर संकेतक चिन्हों की स्थापना, सड़क मरम्मत, स्पीड ब्रेकर और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कर दुर्घटनाओं में कमी लाने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा-19 के तहत कठोर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में दोषी पाए जाने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निरस्त किए जाएं। इस संबंध में परिवहन विभाग ने बताया कि एक वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस पहले ही निरस्त किया जा चुका है। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, जन जागरूकता अभियान चलाने तथा विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री नरेंद्र पाल सिंह, अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड/निर्माण खंड) लोक निर्माण विभाग मुरलीधर एवं अशोक कुमार, एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत, एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार, सहायक अभियंता सेतु निगम वी.पी. चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार्यकाल खत्म होने से पहले प्रधानों का प्रदर्शन:मुजफ्फरनगर में मंत्री आवास पहुंचे, बोले- चुनाव कराओ या कार्यकाल बढ़ाओ
    Next Article
    कानपुर में खड़े डंपर से टकराया ऑटो, 2 की मौत:तीन घायल सवारियां हैलट में भर्ती, नौबस्ता मंडी से फूल लेकर लौट रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment