Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में खड़े डंपर से टकराया ऑटो, 2 की मौत:तीन घायल सवारियां हैलट में भर्ती, नौबस्ता मंडी से फूल लेकर लौट रहा था

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में हाईवे पर खड़े डंपर में एक ऑटो पीछे से टकरा गया। हादसे में ऑटो-रिक्शा में बैठी 2 सवारियों की मौत हो गई। 3 अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों ने डायल–112 पर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पनकी पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक डंपर का टायर पंचर हो गया था, हादसे के वक्त ड्राइवर और क्लीनर पहिया बदल रहे थे। हादसे पनकी हाईवे पर हुआ। हादसे के वक्त डंपर का टायर बदल रहे थे क्लीनर-ड्राइवर पनकी के पतंजलि गोदाम के पास हाइवे पर शनिवार को एक डंपर का टायर पंचर हो गया था। जिस पर ड्राइवर और क्लीनर टायर बदल रहे थे। तभी भौंती की ओर से आया तेज रफ्तार ऑटो-रिक्शा डंपर में घुस गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार घायलों को हैलट अस्पताल भेजा गया। हैलट में इलाज के दौरान एक अन्य युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया। एक की पहचान रनिया, रायपुर निवासी 55 वर्षीय रमेश सैनी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। रमेश की पत्नी गुड्‌डन ने बताया कि परिवार में दो बेटे अतुल और दीपक हैं। दीपक लव मैरिज करने के बाद परिवार से अलग रहता है। उन्होंने बताया कि पति फूल का कारोबार करते हैं। शनिवार तड़के वह नौबस्ता मंडी से फूल लाने के लिए निकले थे। फूल लेकर लौटने के दौरान वह नौबस्ता से ऑटो में बैठे थे, ऑटो पनकी हाईवे पर पहुंचा ही था, तभी हादसा हो गया। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश बिष्ट ने बताया कि शव को मोर्चरी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दूसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ीं, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश:नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर डीएल निरस्त करने को कहा
    Next Article
    दो पन्ने का नोट लिखकर युवक का सुसाइड:गर्लफ्रेंड पर टॉर्चर करने का आरोप, लिखा- भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment