Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में शिया स्थल पर कब्रों में तोड़फोड़, आगजनी:मौला अली नजफ में अज्ञात तत्वों ने किया बवाल, पुलिस बल मौके पर तैनात

    11 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र स्थित कर्बला मौला अली नजफ में अज्ञात तत्वों ने गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो कब्रों में तोड़फोड़ करने के साथ ताजिया व अलम में आग लगा दी। यह घटना शिया समुदाय के एक धार्मिक स्थल पर हुई, जिससे वहां रखी मेहंदी भी जल गई। अज्ञात हमलावरों ने हाफिज और हाजी की कब्रों को क्षतिग्रस्त किया। उन्होंने दरगाह के अंदर आग लगा दी, जिससे ताजिया अलम में रखी मेहंदी जलकर खाक हो गई। पास की पुरानी इमारत में रखे ताजिए भी आग की चपेट में आ गए और आग की लपटों ने छत की धन्नियों को भी पकड़ लिया। दरगाह के मतवाली शरीफ हुसैन रिजवी ने बताया कि दरगाह की देखभाल साबिर अली करते हैं। साबिर अली ने सुबह करीब 8:30 बजे दरगाह का ताला खोला तो देखा कि अंदर आग जल रही थी। उन्होंने पीछे की तरफ, जहां ताजिए रखे थे, वहां भी आग लगी देखी। साबिर अली ने तुरंत शरीफ हुसैन रिजवी को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने पर शरीफ हुसैन रिजवी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मऊदरवाजा थाने तथा अन्य अधिकारियों को सूचित किया। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, सीओ अमृतपुर संजय वर्मा, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, एसडीएम रजनीकांत पांडेय, तहसीलदार सनी कनौजिया, थाना प्रभारी अजब सिंह, हैबतपुर गढ़िया चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह, एसआई अजय कुमार और फॉरेंसिक टीम पहुंची। शरीफ हुसैन रिजवी ने यह भी बताया कि करीब पांच-छह महीने पहले भी इस स्थल पर चोरी हो चुकी है। तब यहां से सीसीटीवी कैमरा, एलसीडी और चांदी के अलम चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में मऊदरवाजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया- आपराधिक तत्वों द्वारा मजार में तोड़फोड़ की गई है और आग लगाई गई है। इस मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में वकील की हत्या से बरेली में आक्रोश:अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ की मांग
    Next Article
    राजपाल यादव चेक बाउंस केस:कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज, कहा- आपने वादा नहीं निभाया; पत्नी ने आर्थिक सहायता देने वालों का जताया आभार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment