Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में तेज हवा के साथ बारिश:सुबह एक घंटे तक झमाझम बारिश से मौसम ठंडा, फसलों को नुकसान की संभावना

    2 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में गुरुवार सुबह तेज हवा और गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। सुबह करीब 3 बजे शुरू हुई यह बारिश लगभग एक घंटे तक जारी रही, जिससे मौसम में ठंडक आ गई। बारिश के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई। जिले में सोमवार से ही मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है, कभी बारिश तो कभी धूप निकल रही है। बीते सोमवार से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह अचानक मौसम बदला, पहले तेज हवाएं चलीं, फिर आसमान में बादल छा गए और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की गरज और चमक के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया। किसान राम सिंह ने बताया कि उनके खेत में मक्के की फसल खड़ी है। पिछले तीन दिनों से लगातार बदल रहे मौसम और तेज हवा के साथ हो रही बारिश से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। जनपद में आम की फसल भी अच्छी मात्रा में होती है। बागवानों का कहना है कि आए दिन तेज हवा और बारिश से आम की फसल को नुकसान हो रहा है। गुरुवार सुबह की बारिश और तेज हवा के कारण कई आम झड़ गए। गुरुवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश शुरू होते ही शहर और देहात क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। शहर में तो बारिश रुकने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन ग्रामीण इलाकों में सुबह 7 बजे तक बिजली नहीं आ पाई थी। वहीं गुरुवार को सुबह अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहली की छात्रा मानवी के वीडियो का असर:डीएम की कार्रवाई के बाद बढ़ी उम्मीद, कई कॉलोनियों के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में AC फटने से घर में लगी आग:सामान जलकर राख, धुआं उठते देख लोगों ने भागकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment