Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में दो सड़क हादसे, पांच लोग घायल:ड्यूटी पर दीवान को कार ने मारी टक्कर, एक का पैर ट्रैक्टर से कुचला

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में बुधवार शाम दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे हुए। इन हादसों में कुल पांच लोग घायल हो गए। इनमें ड्यूटी पर तैनात एक दीवान को कार ने टक्कर मार दी, जबकि एक अन्य व्यक्ति का पैर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल गया। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा कादरी गेट थाना क्षेत्र के मसेनी चौराहा निवासी 55 वर्षीय सियाराम के साथ हुआ। वह बुधवार शाम बाइक से बाजार जा रहे थे। लिंजीगंज के पास उनकी बाइक एक ई-रिक्शा से टकरा गई। बताया गया कि एक तांगा आने के कारण ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे वह बाइक समेत गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया सियाराम के पैर के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सियाराम को लोहिया अस्पताल भेजा और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। चालक मौके से फरार हो गया। दूसरी घटना भी कादरी गेट थाना क्षेत्र के लालगेट फब्बारा के पास हुई। यहां दीवान दिनेश यादव यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। तभी फतेहगढ़ की ओर जा रही खाद्य सामग्री से लदी एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवान दिनेश यादव सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत उन्हें उठाया और प्राथमिक उपचार दिया। सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार चालक और वाहन को कब्जे में लेकर आईटीआई चौकी भिजवा दिया। घायल दीवान दिनेश यादव को भी लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना जहानगंज थाना क्षेत्र के कोड़ी खेड़ा गांव के पास की है। दो बाईकों में भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव काकरेया निवासी 35 वर्षीय अजय और 40 वर्षीय राजवीर को लोहियाअस्पताल गंभीर हालत में लाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर ले जाने की बात कही।वहीं दूसरी बाइक पर सवार घायल को परिजन निजी नर्सिंग होम ले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में 20 बीघा प्लाटिंग ध्वस्त:गोमती नगर विस्तार में 6 कार वर्कशॉप ध्वस्त, चौक-राजाबाजार में 2 निर्माण सील
    Next Article
    दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर राहगीर से लूट:दो युवक सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment