Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में व्यापारियों पर मुकदमे:औरैया में युवा व्यापार मंडल ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल (औरैया इकाई) ने फर्रुखाबाद में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों का विरोध किया है। संगठन ने प्रदेश सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। शनिवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी औरैया के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से भय का माहौल बना है। जनपद फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा अंतर्गत चौकी बजरिया के चौकी इंचार्ज पर आरोप है कि उन्होंने स्थानीय व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर धन उगाही की। इस संबंध में प्रदेश युवा उपाध्यक्ष/नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने 28 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि कोई ठोस कार्रवाई न होने पर 1 फरवरी 2026 को व्यापारियों ने शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला था। संगठन का दावा है कि जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण था और कोई अव्यवस्था नहीं हुई। इसके बावजूद, अंकुर श्रीवास्तव सहित 15 व्यापारियों को नामजद करते हुए और सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पुलिस द्वारा व्यापारियों के घरों पर दबिश दी जा रही है, जिससे उनमें असुरक्षा की भावना व्याप्त है। जिलाध्यक्ष आरती नंदन तिवारी, जिला चेयरमैन रामू गुप्ता, जिला महामंत्री एडवोकेट मयंक शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है। उनकी मांग है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं और दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन भेजने वालों में महामंत्री मयंक शुक्ला एडवोकेट, दीपक पुरवार, रानू पांडे, रामू गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमित अग्निहोत्री, मोहम्मद शोएब, अवधेश तिवारी, शिवम अग्निहोत्री, अभिषेक तोमर, शिवम सिंह कुशवाहा, हनी अग्रवाल, ऋषभ यादव और शिवम गुप्ता शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सड़क हादसे में किशोर की मौत:सिर कुचलते हुए निकला, वाहन लेकर चालक फरार
    Next Article
    अयोध्या में SDRF जवान ने नाविक को पीटा:वीडियो वायरल, नाव लगाने को लेकर हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment