Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में मध्य प्रदेश के बुजुर्ग ने किया आत्महत्या:होटल में बेहोशी में मिले, इलाज के दौरान मौत; सुसाइड नोट में बेटों को ठहराया जिम्मेदार

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में एक होटल के कमरे में मध्य प्रदेश के 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शनिवार शाम को वह अर्द्ध बेहोशी की हालत में पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। कोतवाली सदर क्षेत्र के घंटाघर स्थित एक निजी होटल में मुकेश रघुवंशी पुत्र पदम सिंह (60) निवासी घटाबड़ा जलेश्वर, जिला अशोक नगर, मध्य प्रदेश, 27 फरवरी को रुके थे। उन्होंने कमरा लेते समय बताया था कि वे इलाज के लिए ललितपुर आए हैं। 28 फरवरी शनिवार शाम 4:30 बजे तक जब मुकेश रघुवंशी कमरे से बाहर नहीं निकले, तो होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सदर चौकी इंचार्ज प्रशांत राणा मौके पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। कमरे के अंदर मुकेश रघुवंशी पलंग पर अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस और होटल कर्मियों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस तक लाया गया और शाम 5 बजे के करीब मेडिकल कॉलेज ललितपुर में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने अपने तीन बेटों - अनूप उर्फ बंटी रघुवंशी, शिवप्रताप सिंह और विकास रघुवंशी का जिक्र किया है। नोट में लिखा है कि मुकेश सिंह पुत्र पदम सिंह पूरे होशोहवास में आत्महत्या कर रहे हैं और दो साल पहले भी इन से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी के शव को अबीर-गुलाल लगाया, लिपटकर रो पड़ी मां:बोलीं- उसका कमरा खोलने की हिम्मत नहीं, खौलते पानी में गिरने से हुई थी मौत
    Next Article
    जालौन में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, VIDEO:लाखों का सामान जलकर राख, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment