Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्राटेदार अंग्रेजी...NDA में शिक्षक का दावा...पड़ोसियों को विश्वास नहीं:सेना करा रही आंखों का इलाज, पड़ोसी बोले- शिक्षक रहे या नहीं, पता नहीं

    6 hours ago

    2

    0

    आगरा के 80 साल के एक बुजुर्ग का फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए एक वीडियो सामने आया था। जिसमें खुद को NDA में शिक्षक बताना...आंखों की रोशनी चले जाने पर नौकरी से निकाल देना और अब सुबह घर से निकलकर मंदिर में रहना। इसके बाद सेना उनको ले गई है। उनकी आंखों का इलाज कराने के साथ ही उनसे पूछताछ भी की जा रही है। वहीं वायरल बाबा के ये दावे आस-पड़ोस के लोगों के गले नहीं उतर रहे। लोगों का कहना है- वे NDA में शिक्षक रहे या नहीं, पता नहीं। सालों वे बाबा को हर रोज यहीं पर आते-जाते देख रहे हैं। इधर, रिश्तेदारों ने उनसे दूरी बना ली है। आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि बाबा जिस घर में रहते थे, वह उनके रिश्तेदार है, लेकिन घर में रहने वाले किसी भी तरह का रिश्ता होने से इनकार कर रहे हैं। पहले वायरल बाबा के बारे में जानिए... शनिवार को सोशल मीडिया पर नदी पदी निवासी 80 वर्षीय दृष्टिबाधित संतोष गोयल का एक वीडियो वायरल हुआ। वे फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे थे। उनका दावा था कि 1971 में अंग्रेजी में पीएचडी की। उन्होंने देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), खड़कवासला में भविष्य के सैन्य अधिकारियों को शिक्षा दी थी। उनका दावा था-वे आर्मी एजुकेशन कोर में शिक्षक रह चुके हैं। उनके पढ़ाए हुए छात्र आज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर से लेकर जनरल तक के पदों पर देश की सेवा कर रहे हैं। 3 साल तक NDA में सेवाएं देने के बाद आंखों की रोशनी खराब होने के कारण बोर्ड ने उन्हें निकाल दिया। उन्होंने ये भी दावा किया कि यदि उनकी सेवा 15 साल पूरी होती तो आज वे सम्माजनक पेंशन पा रहे होते। सेना अपने साथ ले गई बाबा का यह वीडियो वायरल होने के बाद उनका एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें रविवार को सेना के कुछ जवान उनके घर पहुंचे और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। बताया जा रहा है, सेना उनकी आंखों का इलाज करा रही है। इसके साथ ही उनसे पूछताछ भी की जा रही है। अब जानिए घर का हाल... वायरल बाबा संतोष गोयल न्यू आगरा के नगला पदी में रहते हैं। मुख्य सड़क से 150 मीटर अंदर गली के आखिर में एक छोटा सा घर है। बाबा इसी घर में रहते हैं। मगर, घर में रहने वाले उनसे किसी प्रकार का रिश्ता होने से इनकार कर रहे हैं। कहते हैं, बाबा उनके यहां अक्सर रात गुजारने के लिए उनके यहां आते तो हैं लेकिन वे उनके बारे में जानते नहीं। ज्यादा पूछताछ करने पर ये तो बताया कि बाबा पढ़े-लिखे तो हैं लेकिन उन्होंने NDA में नौकरी की या नहीं, ये उन्हें नहीं पता। अब जानिये क्या है हकीकत... थोड़ी बातचीत के बाद बाबा के रिश्तेदार घर के अंदर चले गए और गेट बंद कर लिया। मगर, दैनिक भास्कर की टीम ने इस घर के 200 मीटर के दायरे में रहने वाले कई लोगों से पूछताछ की। घर से लगभग 60 मीटर रहने वाले रामबाबू ने बताया, वे यहां लगभग 15 साल से यहां रह रहे हैं लेकिन उन्होंने संतोष गोयल को न तो कभी फौज की ड्रेस में देखा और न ही कभी नौकरी पर जाते हुए। उन्होंने बताया-हर सुबह बाबा को कहीं जाते हुए देखते हैं और शाम को लौटते हुए। इस बीच किसी से बातचीत नहीं करते थे। मगर, कभी-कभी उन्हें अंग्रेजी में किसी से बातचीत करते हुए जरूर देखा है। रामबाबू का कहना है-संतोष गोयल पढ़े-लिखे लगते हैं लेकिन उन्होंने नौकरी कभी नहीं की। उन्होंने ये भी बताया, जिस घर में संतोष गोयल रहते हैं, उस का एक युवक उन्हें हर रोज अपने स्कूटर पर कहीं छोड़ने जाता है और वे शाम को रिक्शे से लौटते हैं। उनका कहना है कि शाह मार्केट के आसपास वे किसी से मदद मांग कर अपनी खर्च चलाते हैं। गंदे कपड़ों में ही देखा है बाबा को ऐसा ही कुछ कहना है, गली के मोड़ पर स्थित दुकान के मालिक सोनी वर्मा का कहना है, वे लगभग 48 साल से बाबा संतोष गोयल को यहीं देख रहे हैं। बाबा ने कभी नौकरी की, ये सोनी वर्मा न देखा और न ही सुना। उन्होंने बताया कि वे बाबा को सालों से गंदे कपड़े और गंदी हालत में ही देख रहे हैं। वायरल होने के बाद आए लाइम लाइट में नगला पदी में ही बाबा के घर से बमुश्किल 150 मीटर पहले स्थित दुकानदार शेखर ने बताया, जब से बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसके बाद से कई यूट्यूबर उनका वीडियो बनाने आ चुके हैं। सेना जब उन्हें अपने साथ ले गई, उसके बाद से यूट्यूबर नहीं आए। इससे पहले बाबा का वीडियो वायरल होने पर उनका वीडियो बनाने वालों की लाइन लग गई थी। शेखर का ये भी कहना है, आसपास के लोग पहले उरके बारे में इतना नहीं जानते थे। अधिकांश लोगों को नहीं पता था कि वे इतनी अंग्रेजी बोल लेते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत:जानिए किन - किन मामलों का होगा त्वरित निस्तारण
    Next Article
    महाराणा प्रताप शोभायात्रा पर पुलिस-प्रशासन का हस्तक्षेप:एटा में बिना अनुमति निकालने की योजना, अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment