Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने सीएम को लिखा पत्र:मिर्जापुर टोल प्लाजा हटाने, विंध्याचल यात्रियों को राहत देने की मांग

    1 hour ago

    3

    0

    मिर्जापुर में फरेंदा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मिर्जापुर में स्थित अहरौरा और विंध्याचल टोल प्लाजा को हटाने की मांग की है। उन्होंने स्थानीय निवासियों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ का हवाला दिया है। विधायक चौधरी ने अपने पत्र में कहा है कि टोल टैक्स के कारण जनपद के लोगों को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। उन्होंने अहरौरा और विंध्याचल स्थित टोल प्लाजा को हटाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए 20 किलोमीटर तक का निःशुल्क लोकल पास लागू करने की भी मांग की है। यह मांग जिला कांग्रेस कमेटी, मिर्जापुर के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार पटेल के नेतृत्व में किए गए 10 दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बाद सामने आई है। प्रशासन द्वारा इस प्रदर्शन को हटवा दिया गया था, जिसके बाद विधायक वीरेंद्र चौधरी ने इस मुद्दे पर समर्थन व्यक्त किया है। विधायक ने अपने पत्र में विशेष रूप से विंध्याचल क्षेत्र त्रिकोण में आने वाले टोल प्लाजा को समाप्त करने का भी उल्लेख किया है। उन्होंने अहरौरा टोल प्लाजा को 'फर्जी' बताते हुए उसे भी हटाने की मांग की। चौधरी ने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। वीरेंद्र चौधरी के अनुसार, इन मांगों के पूरा होने से मिर्जापुर की आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्रीय आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत:कल घर पर सुसाइड कार से हमला हुआ; जिहादी और विद्रोही संगठन ने मिलकर अंजाम दिया
    Next Article
    घाटमपुर में 48 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण:विधायक सरोज कुरील ने कहा- गांवों में बुनियादी सुविधाएं होंगी मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment