Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरीदाबाद की विवाहिता की यूपी में हत्या:प्रेमी से शादी करना चाहती थी; गला दबाकर झाड़ियों में शव फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार

    5 hours ago

    2

    0

    फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ सेक्टर-3 स्थित शिव कॉलोनी की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता का शव उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 8 मई की सुबह गजरौला रेलवे स्टेशन के पास जंगलनुमा इलाके की झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और महिला की पहचान करने का प्रयास किया। 6 मई को बेटे का एडमिशन कराने घर से निकली जांच के दौरान महिला की पहचान बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 शिव कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय तनु के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन गजरौला पहुंचे और शव की पहचान तनु के रूप में की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका तनु की मां मीना ने बताया कि उनकी बेटी 6 मई को घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने बेटे दीपांशु का स्कूल में एडमिशन कराने जा रही है और शाम तक वापस लौट आएगी। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार के लोग उसकी ससुराल प्याली गांव भी पहुंचे, जहां उसका बेटा अपनी दादी के पास रहता है, लेकिन वहां भी तनु नहीं पहुंची थी। परिजनों के पास आया फोन मीना के अनुसार बाद में जानकारी मिली कि तनु कामिल नाम के युवक के साथ गजरौला गई हुई है। परिजनों ने कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया। 8 मई को गजरौला थाना पुलिस की ओर से फोन आया कि रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव मिला है और पहचान के लिए बुलाया गया है। जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो पता चला कि वह शव उनकी बेटी तनु का ही है। 6 सालों से मायके में रह रही थी मीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की शादी प्याली गांव में सुनील नाम के युवक से हुई थी। तनु के दो बच्चे हैं, जिनमें 10 साल का बेटा दीपांशु और 7 साल की बेटी शामिल हैं। उनका कहना है कि तनु एक अस्पताल में क्लीनर का काम करती थी। पति के शराब पीने की आदत के कारण वह पिछले करीब 6 साल से अपने मायके शिव कॉलोनी में ही रह रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कामिल नाम के युवक ने उनकी बेटी की हत्या की है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार वहीं गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि 7 मई को रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में महिला का शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि महिला का नाम तनु है और वह एक युवक के साथ गजरौला आई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कामिल और नजीर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी से शादी करना चहती थी महिला पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि तनु कामिल से शादी करना चाहती थी, लेकिन कामिल इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद कामिल और उसके साथी नजीर ने मिलकर तनु का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को गजरौला रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मां के प्रेमी को सिर कूचकर मार डाला:आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, नाबालिग चाचा के साथ शादी के बहाने ले गया
    Next Article
    बच्ची के दिल के छेद का डॉक्टरों ने किया इलाज:लखनऊ में डॉक्टरों ने बचाई जान, ओपेन हार्ट सर्जरी के बिना बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment