Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मां के प्रेमी को सिर कूचकर मार डाला:आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, नाबालिग चाचा के साथ शादी के बहाने ले गया

    7 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में शनिवार को SGPGI के सफाईकर्मी की हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई थी। उसे गांव के ही एक युवक ने अपने नाबालिग चाचा के साथ मिलकर मार डाला था। दोनों उसे शादी के निमंत्रण के बहाने लेकर गए। वहां जमकर शराब पिलाई। इसके बाद युवक ने चापड़ से हमला कर दिया और चाचा ने ईंट से सिर कूच डाला। डीसीपी अमित कुमार आनंद ने बताया- शनिवार को अशरफ नगर गांव के पास झील किनारे सूरज (28) का खून से लथपथ शव मिला था। सूरज के भाई शुभम गौतम की शिकायत पर केस दर्ज कर तीन टीमों को जांच में लगाया गया। पुलिस ने आरोपी अनिल यादव (22) और उसके नाबालिग चाचा को रसूलपुर इठुरिया नाले की पुलिया के पास से रविवार को पकड़ लिया। चाचा को बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामला बिजनौर थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला शनिवार दोपहर अशरफ नगर गांव के बाहर झील के किनारे प्लॉट पर एक युवक का शव मिला था। पहचान सूरज गौतम (28) के रूप में हुई थी। वह अपने बड़े भाई शुभम और मां केशाना के साथ ननिहाल में रहता था। 15 साल पहले पिता की मौत के बाद ये लोग अपने मूल गांव गोसाईंगंज के पहाड़नगर टिकरिया से यहां आ गए थे। मां और दोनों भाई SGPGI में संविदा पर सफाईकर्मी थे। नाना बैजू गौतम ने अपनी बेटी केशाना को घर में ही कुछ हिस्सा दे रखा है। वहीं पर तीनों घर बनाकर नाना-मामा से अलग रहते थे। सूरज के बड़े भाई शुभम की शिकायत पर बिजनौर थाने में केस दर्ज किया गया था। अब पढ़िए आरोपियों का कबूलनामा- मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था पूछताछ में आरोपी अनिल यादव ने बताया- मेरी मां का सूरज से करीब 3 साल से अवैध संबंध चल रहा था। यह बात पूरे गांववालों को भी पता है। 2 महीने पहले मैंने मां और सूरज को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। परिवार और समाज की बदनामी के डर से मैं चुप रहा। लेकिन, अंदर ही अंदर मेरा गुस्सा बढ़ता गया। मैंने सूरज को घर आने से रोका, लेकिन वह नहीं माना। जब सूरज किसी तरीके नहीं माना, तो मैंने उसकी हत्या की साजिश रची। रिश्ते में चाचा (नाबालिग) के साथ मिलकर सूरज से शादी में चलने का बहाना बनाया। चाचा 9वीं क्लास में पढ़ता है। इसी बीच मैंने सूरज को शराब लाने भेजा। फिर हम तीनों गांव के बाहर झील किनारे खाली प्लॉट पर पहुंचे। वहां हम लोगों ने सूरज को जमकर शराब पिलाई। पहले से छिपाकर रखा था चापड़ अनिल यादव ने बताया- जब सूरज को नशा चढ़ गया, तो मैंने छिपाकर रखा चापड़ निकाला। उसी से सूरज के चेहरे पर हमला कर दिया। इसके बाद सूरज भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गिर पड़ा। हमने उसे पकड़ लिया। फिर चापड़ और ईंट से उसके सिर पर लगातार हमले किए। हम दोनों तब तक सूरज पर हमला करते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। खून धोकर शादी में शामिल हुए अनिल यादव ने बताया- हत्या के बाद हम लोगों ने खून से सनी ईंट, चापड़ और सूरज का मोबाइल पास के खेत में फेंक दिया। इसके बाद हमने अपने कपड़ों से खून के निशान धोए। फिर वही कपड़े पहनकर हम लोग शादी में शामिल हो गए, जिससे किसी को शक न हो। इतना ही नहीं, पुलिस जांच के दौरान हम दोनों घटनास्थल पर भी गए थे। गांव में भी थी अवैध संबंधों की चर्चा सूरज का अनिल यादव की मां के साथ करीबी रिश्ता था। दोनों के बीच लंबे समय से मेल-जोल था। इसीलिए सूरज का अनिल के घर आना-जाना लगा रहता था। इसी बात को लेकर गांव में अक्सर चर्चाएं होती रहती थीं। यही वजह है, जब सूरज की लाश मिली, तो अनिल यादव की मां भी मौके पर पहुंची थी। वह काफी देर तक रोती-बिलखती रही थी --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें- लखनऊ में युवक की हत्या, सिर-चेहरा कूचा, प्लॉट में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला शव, SGPGI में काम करता था लखनऊ में एक युवक की सिर और चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। बॉडी पर धारदार हथियार से हमले के भी निशान हैं। उसका शव घर से 800 मीटर दूर प्लॉट में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। एक रात पहले वह घर से निकला था, उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। घरवाले उसे ढूंढ़ रहे थे। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक टकराने पर ITI छात्र की गोली मारकर हत्या:सीने को चीरती हुई निकली बुलेट, प्रयागराज में तीन लोगों से झगड़ा हुआ था
    Next Article
    फरीदाबाद की विवाहिता की यूपी में हत्या:प्रेमी से शादी करना चाहती थी; गला दबाकर झाड़ियों में शव फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment