Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फेरीवाले की गोली मारकर हत्या:शव नहर के किनारे मिला, पुलिस जांच में जुटी

    19 hours ago

    2

    0

    हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में एक कपड़े के फेरीवाले की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर बृजनाथपुर शुगर मिल रोड पर नहर के किनारे उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी करीब 30 वर्षीय इबारत के रूप में हुई है। इबारत ग्रामीण क्षेत्रों में कपड़े की फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। राहगीरों ने शनिवार दोपहर नहर किनारे उसका शव देखा, जिसके सिर में गोली लगी हुई थी और खून बह रहा था। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कपूरपुर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को वहां से एक खाली खोखा बरामद हुआ है। मृतक की मोपेड भी वहीं खड़ी मिली, जिस पर कपड़ों के गट्ठर रखे हुए थे। पुलिस का अनुमान है कि इबारत फेरी लगाने के लिए निकला था और इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर और पुलिस क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस टीम को आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच तथा लोगों से पूछताछ करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में मिलावटखोरों पर शिकंजा:लाखों का जुर्माना, 3 को जेल, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर 37 मिनट तक लगा जाम:लगातार ट्रेनों की आवाजाही से फाटक देर से खुला, राहगीर हुए परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment