Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फीस के फेर में फंसा इंटरमीडिएट के बच्चों का भविष्य:बरेली में तीन छात्रों का बोर्ड एग्जाम छूटा, अब बैकफुट पर आया स्कूल प्रशासन

    16 hours ago

    1

    0

    बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र स्थित सेंट एंड्रूज स्कूल की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल के तीन इंटरमीडिएट छात्र पंकज यादव, आर्यन यादव और आदित्य यादव अपनी फीस बकाया होने के कारण सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। छात्रों का सेंटर बीबीएल स्कूल में गया था, लेकिन एडमिट कार्ड न होने की वजह से उन्हें परीक्षा केंद्र से वापस लौटना पड़ा। छात्रों का कहना है कि वे कक्षा 6 से इसी स्कूल में पढ़ रहे हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण इस बार पूरी फीस जमा नहीं कर पाए थे। उन्होंने स्कूल स्टाफ के सामने काफी मिन्नतें कीं, पर उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिया गया, जिससे उनका कीमती साल बर्बाद होने की कगार पर है। छात्र संगठन का हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच जैसे ही इस मामले की भनक एबीवीपी (ABVP) छात्र संगठन को हुई, कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए थाना सुभाषनगर में तहरीर दी है। स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन ने गलती मानी, अब कंपार्टमेंट परीक्षा का दिया भरोसा मामला मीडिया और पुलिस तक पहुंचने के बाद स्कूल प्रशासन के सुर बदल गए हैं। प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने शनिवार को पीटीएम (PTM) में अभिभावकों को बुलाया था, लेकिन कोई नहीं आया। हालांकि, अब स्कूल अपनी गलती मानते हुए तीनों बच्चों की बकाया फीस माफ करने और उन्हें एडमिट कार्ड देने को तैयार है। स्कूल प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि जो पेपर आज छूट गया है, उसके लिए वे छात्रों की कंपार्टमेंट परीक्षा दिलाने में मदद करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में दुष्कर्म दोषी को 10 साल की सजा:कोर्ट ने 31 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
    Next Article
    जौनपुर में वाराणसी-लखनऊ शटल को मिले दो नए ठहराव:जलालगंज और शिवपुर में रुकेगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment