Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फेसबुक पर कोर्ट-जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी:प्रयागराज में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, कैंट थाने में मुकदमा दर्ज, 16 तक गिरफ्तार करना होगा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सोशल मीडिया पर अदालत और न्यायाधीशों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत ने पुलिस को 16 मार्च तक आरोपी को ट्रेस कर कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। फेसबुक अकाउंट के आधार पर केस हाईकोर्ट चौकी प्रभारी विनय कुमार शुक्ला की तहरीर पर कैंट थाने में आरोपी फेसबुक अकाउंट ‘अश्वनी अंबेडकर मूलनिवासी’ के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ‘अश्वनी अंबेडकर मूलनिवासी’ नाम के फेसबुक अकाउंट से देश की अदालत और न्यायाधीशों के बारे में अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। मामला सामने आने के बाद इसे गंभीर माना गया। पुलिस आयुक्त को दिया कार्रवाई का आदेश मामला संज्ञान में आने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। कैंट थाना पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट के आधार पर आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है, ताकि फेसबुक अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति की सही पहचान हो सके। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधानसभा चुनाव के लिए संघ सक्रिय हुआ:CM योगी ने गाजियाबाद में पश्चिम क्षेत्र की समन्वय बैठक में शामिल हुए, एनकाउंटर पर सराहना की
    Next Article
    पति को पीट-पीटकर मार डाला:पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment