Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फैशन डिजाइनर के सुसाइड के बाद पिता की तबीयत बिगड़ी:पिता बोले- FIR लिख जाती तो बेटी जिंदा होती; आगरा में कांस्टेबल के साथ लिव-इन में थी

    10 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना ताजगंज में तैनात कांस्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही फैशन डिजाइनर युवती ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने वीडियो बनाया। बेटी के सुसाइड पर पिता सदमे में हैं। उन्होंने कहा- अगर पुलिस उसकी एफआईआर दर्ज कर लेती तो शायद आज बेटी जिंदा होती। शुक्रवार को युवती का कासगंज के कछला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटी के अंतिम संस्कार के बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द उठा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पढ़िए पूरा मामला कासगंज की रहने वाली 34 साल की युवती की 13 साल पहले शादी हुई थी। शादी के 6 साल बाद पति से तलाक हो गया। इसके बाद युवती आगरा के एक हॉस्पिटल में नौकरी करने लगी। यहां कमिश्नरेट में तैनात कंप्यूटर आपरेटर (सिपाही) जेंटर बाबू उर्फ जेबी गौतम से जान पहचान हो गई। फिर दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। करीब 4 साल तक दोनों ताजगंज के फ्लैट में रहे। इस दौरान युवती ने कानपुर देहात के सिकंदरा के रहने वाले कांस्टेबल से शादी की बात कही। लेकिन जेबी गौतम कहता रहा कि जल्द कर लेंगे। लेकिन युवती ने शारीरिक शोषण से परेशान होकर ताजगंज थाने में शिकायत की। युवती का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की जगह सलाह दी कि उसे छोड़ दो, मुकदमा दर्ज मत कराओ तुम भटकोगी। इसके बाद युवती सदर के राजपुर चुंगी में रहने अपनी बहन के घर चली गई। बुधवार यानी 11 मार्च की रात करीब 10 बजे युवती ने सुसाइड से पहले 2 वीडियो बनाए और फंदे पर लटक गई। युवती का मरने से पहले 2 वीडियो आया सामने युवती के दो वीडियो सामने आए हैं। पहला 1.13 सेकेंड का है, तो दूसरा दो मिनट का है। पहले वीडियो में युवती कह रही है कि एक बात तो पता चल गई कि कहीं कुछ नहीं होता। लड़के लड़कियों के साथ कुछ भी कर लें, लड़कों का कुछ नहीं होता। ताजगंज थाने में FIR दर्ज कराने गई थी। पुलिस ने बोला- उसका कुछ नहीं होगा। वो बच जाएगा। क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं बना। जो हमारी रक्षा के लिए बैठे हैं, वो ही कह दें कि कुछ नहीं होगा तो हम कहां जाएं। किसी ने कहा कि कुछ मत करो। मुकदमा करोगी तो तुम ही भटकोगी। छोड़ दो, उससे तुम ही परेशान होगी। अब मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। जेबी गौतम ने मेरे ऊपर इलजाम लगाए। जबकि 4 साल से मैं उसके साथ पत्नी की तरह रह रही थी। मैं अपनी जान दे रही हूं, उम्मीद है मुझे इंसाफ मिलेगा उसका बड़ा भाई मुझसे कह रहा है कि शादी कर लो। जबकि जेबी गौतम कह रहा है कि मेरे घरवाले शादी नहीं करने देंगे। अरे मत करो शादी, लेकिन किसी लड़की को धोखा तो मत दो। उसका बड़ा भाई अपनी दूसरी बीवी को फ्लैट पर लाकर तीन दिन रखा। तब उसको नहीं पता चला कि मैं बीवी बनकर रह रही हूं। वो क्यों समझेगा। वो खुद दूसरी लड़की के साथ रह रहा है। वो सही हो गया, मैं गलत हो गई क्योंकि वो पुलिस वाला है। पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे कानून से मुझे कोई उम्मीद नहीं। एक जेबी गौतम और और उसका पूरा परिवार मेरे मरने की वजह है। उन सब लोगों ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दिया है। जेबी गौतम ने मेरा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। मैं अगर मर भी गई तो उस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मैं अपनी जान तो दे रही हूं, लेकिन चाहती हूं कि मुझे इंसाफ मिले। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने कहा- युवती एफआईआर लेकर नहीं गई थी। वो समझौते के लिए गई थी। परिजनों की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें….
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु दी, नई जिंदगी देने पहुंचे बाबा:बोले- मेरी जड़ी-बूटी ठीक कर देगी; गाजियाबाद में पिता ने लौटाया
    Next Article
    लखनऊ में 54 सेंटर पर हो रही दरोगा भर्ती परीक्षा:अभ्यर्थियों के पायल-बिछिया, जूते बाहर ही उतरवाए; आइरिश स्कैन के बाद एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment