Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहाबाद की महिला से ₹2.36 लाख ठगे:सोशल मीडिया पर ऑनलाइन बिजनेस का दिया झांसा; दिल्ली-यूपी से 3 आरोपी काबू

    2 hours ago

    1

    0

    इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन बिजनेस का विज्ञापन देखकर निवेश करना फतेहाबाद की एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने पहले पार्सल भेजने का झांसा दिया और फिर मुंबई एयरपोर्ट पर पार्सल फंसने, विदेशी मुद्रा को भारतीय रुपए में बदलने, ज्यादा वजन और परमिट बनवाने जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर उससे 2 लाख 36 हजार 500 रुपए ठग लिए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लाख रुपए नकद, 7 एटीएम कार्ड, 2 चेक बुक और 2 मोहर बरामद की हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी राहुल देव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिपालपुर (दक्षिण-पश्चिम दिल्ली) निवासी रजनीश, उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के गांव बिलखी निवासी अभिषेक राजपूत और जालौन जिले के गांव खरका निवासी नर सिंह के रूप में हुई है। रजनीश से 30 हजार रुपए, जबकि अभिषेक राजपूत और नर सिंह से 35-35 हजार रुपए बरामद किए गए। इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क पुलिस के अनुसार गांव कुकड़ांवाली निवासी पूनम ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के जरिए संपर्क करने पर आरोपियों ने उसे ऑनलाइन बिजनेस में अच्छा मुनाफा दिलाने और पार्सल भेजने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपियों ने पार्सल के मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिए जाने, उसमें विदेशी मुद्रा होने, उसे भारतीय मुद्रा में बदलवाने, पार्सल का वजन अधिक होने और परमिट बनवाने जैसे बहाने बनाकर अलग-अलग चरणों में पैसे मांगे। साथ ही कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर महिला से विभिन्न बैंक खातों में कुल 2.36 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद में 3 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ियों ने दो सिपाहियों को पीटा:जीप से खींचकर अधमरा किया,दो गुटों में मारपीट; सिपाही के कंधे-पैर में चोट
    Next Article
    फतेहपुर में तीन नाबालिग बच्चे लापता:पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर किया बरामद, सकुशल परिजनों को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment