Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहाबाद में करीब 3 किलो अफीम समेत 4 युवक गिरफ्तार:UP के रहने वाले, कार में ला रहे थे; पुलिस ने नाकाबंदी में दबोचे

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी से अफीम बेचने फतेहाबाद आ रहे चार युवकों को पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने पकड़ा है। युवक कार में सवार होकर फतेहाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान धांगड़ बाईपास पुल के पास एएनसी टीम ने पकड़ लिया। इनके कब्जे से दो किलो 937 ग्राम अफीम बरामद की गई है। सदर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी यूपी के जिला कासगंज और बदायुं के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे उनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ करने में जुट गई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई रामअवतार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ फतेहाबाद के नए बस अड्‌डे के सामने गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना आई कि चार युवक यूपी से कार में अफीम बेचने आ रहे हैं। इसके बाद हिसार रोड पर धांगड़ बाईपास पुल के नीचे वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद हिसार रोड की तरफ से टाटा टियागो कार आई। पुलिस की नाकेबंदी देखकर कार ड्राइवर घबरा कर वापस मोड़ने लगा। मगर पीछे गाड़ियां आने के कारण गाड़ी मोड़ नहीं सका। इसके बाद उनकी टीम ने घेरा डालकर कार में बैठे चारों युवकों को काबू कर उनसे पूछताछ की। बैग में रखी हुई थी अफीम कार चला रहे युवक ने अपना नाम यूपी के बदायुं जिले के गांव गुडाना निवासी आनंद कुमार बताया। उसके साथ बैठे युवकों की पहचान यूपी के जिला कासगंज के गांव नरदौली निवासी श्याम पाठक, गांव नरदौली निवासी ब्रहमानंद और यूपी के जिला सहजानपुर के गांव इकरीखेड़ा निवासी संजीव उर्फ संजू के रूप में हुई। उनके पास नशीला पदार्थ होने की आशंका के चलते ईटीओ शमशेर सिंह को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान तलाशी लेने पर श्याम पाठक के हाथ में लिए बैग से प्लास्टिक डिब्बे में अफीम बरामद हुई। इसका वजन किया गया तो 2 किलो 937 ग्राम अफीम निकली। चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18बी-61-85 के तहत केस दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंदिर में दर्शन किए:माता-पिता और पत्नी भी साथ; बोले- पांच राज्यों में सफल चुनाव के बाद आशीर्वाद लेने आया
    Next Article
    लखनऊ के हनुमान मंदिरों में लगाए गए बड़े कूलर:बजरगंबली को चढ़ाए 56 भोग, पुजारी ने एकसाथ तोड़े 51 नारियल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment