Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर डायल 112 के सिपाही की सड़क हादसे में मौत:बहन की शादी में जाते समय कौशांबी में हुआ हादसा

    1 hour ago

    2

    0

    फतेहपुर में डायल 112 में तैनात सिपाही विवेक यादव की कौशांबी जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर जा रहे थे। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतक के परिजनों को मौत की सूचना दे दी गई है। जौनपुर जिले के मूल निवासी विवेक यादव वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। फतेहपुर जिले के हठगांव थाना में उन्हें डायल 112 की ड्यूटी पर तैनात किया गया था। बताया गया है कि विवेक यादव अपनी बहन की शादी के कारण छुट्टी लेकर बीती रात घर जा रहे थे। इसी दौरान कौशांबी जिले में वे सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हठगांव थाना प्रभारी ने सिपाही की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक सिपाही डायल 112 की ड्यूटी पर था और छुट्टी लेकर घर जाते समय यह हादसा हुआ। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।उन्होंने बताया कि मृतक सिपाही का व्यवहार बहुत अच्छा था।ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करता था कभी कोई शिकायत नही मिली थी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सिपाही के मौत पर दुख प्रकट किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:साध्वी प्राची बोलीं- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी आतंकियों की नर्सरी, हॉस्टल से हथियार मिलना सबूत
    Next Article
    दमघुटने से मौत के मामले में परिजनों ने किया प्रदर्शन:हरदोई में मुआवजा और कार्रवाई की मांग, सड़क जाम करने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment