Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Weather Update | सुबह की ठंडक के बाद दोपहर में झुलसाएगी गर्मी, 'खराब' श्रेणी में पहुँचा प्रदूषण का स्तर

    2 hours from now

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। जहाँ एक तरफ सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दूसरी तरफ दोपहर में तेज गर्मी और बढ़ते वायु प्रदूषण ने दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस मौसम के सामान्य औसत से 1.3 डिग्री कम है, जिससे सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की गई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।इसे भी पढ़ें: 'Harivansh 3.0' पर विपक्ष का ऐतराज, Rajya Sabha उपसभापति चुनाव का Boycott करने की तैयारी, जानें पूरा विवाद  विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 223 दर्ज किया गया जो ‘‘खराब’’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।इसे भी पढ़ें: चीनी सैटेलाइट से ईरान ने उड़ाया अमेरिकी अड्डा, गए 7 लाख करोड़ दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 40 डिग्री तक पहुँचते पारे और 'खराब' होती हवा के कारण डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    'एक शहंशाह ने...': Parliament में गरजे Owaisi, बोले- यह Bill भारत के संघवाद को नष्ट कर देगा
    Next Article
    पाकिस्तान में लश्कर के टॉप आतंकी आमिर हमजा पर Unknown गनमैन का अटैक, गंभीर रूप से घायल हुआ हाफिज सईद का राइट हैंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment