Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में 10 विकास कार्यों का लोकार्पण:एक करोड़ की लागत से हुआ निर्माण, पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

    9 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर जिले में नगर पालिका परिषद द्वारा शनिवार को 10 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन कार्यों में नाली निर्माण, सीसी सड़क निर्माण और डामरीकरण शामिल हैं। नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों और नालियों का निर्माण कराया गया है। इन विकास कार्यों में वार्ड नंबर 14 आबूनगर, वार्ड नंबर 16 अस्ती, वार्ड नंबर 7 हरिहरगंज, वार्ड नंबर 5 गढ़ीवा, वार्ड नंबर 3 बक्सपुर, वार्ड नंबर 8 झाऊपुर, वार्ड नंबर 9 रामगंज और वार्ड नंबर 1 अजगवां सहित कई अन्य इलाकों में सड़क और नाली निर्माण शामिल हैं। राजकुमार मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि शहर के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर के बाहर गांव में आने वाले वार्डों में विकास कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। झाऊपुर वार्ड में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने उनकी समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने भी इन नए निर्माण कार्यों पर खुशी व्यक्त की। इस लोकार्पण समारोह में सभासद विनय तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश रैली:प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में फूंका विपक्ष का पुतला
    Next Article
    अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पहला दिन समाप्त:75 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment