Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मां की गोद से बच्चा किडनैप:डेढ़ साल के मासूम को पुलिस ने 45 मिनट में बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक महिला को तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर मारकर बदमाशों ने घायल कर दिया और उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे को किडनैप करके फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महिला बीमार बेटे को दवा दिलाने के लिए चौराहे पर गई थी। लौटते समय घर से कुछ दूर पहले ही इस घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महज 45 मिनट के अंदर बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला। मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। फरार ड्राइवर की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामला गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार का है। जानिए पूरा मामला... जानकारी के अनुसार, गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर निवासी राम आशीष यादव की पत्नी सुमन शनिवार देर शाम अपने डेढ़ साल के बेटे अयांश को दवा दिलाने गजपुर चौराहे पर गई थी। वापसी में जैसे ही वह घर के पास पहुंचीं, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मां और बच्चा दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। इसी दौरान बोलेरो में सवार दो लोगों ने मौके का फायदा उठाकर मासूम अयांश को उठाया और गाड़ी लेकर भागने लगे। घटना के बाद महिला का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पिता रामअशीष और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फिर दर्ज किया और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। CCTV फुटेज से मिली मदद सबसे पहले चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें बोलेरो की दिशा, रजिस्ट्रेशन नंबर और उसकी गतिविधियां स्पष्ट हुईं। इस दौरान गाड़ी सौहदौरा चौकी की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। मुंबई के कारोबारी के नाम पर रजिस्टर्ड है बोलेरो जांच में यह भी सामने आया कि गाड़ी मुंबई में कारोबार कर रहे सुरेंद्र साहनी के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस टीम ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मोबाइल नंबर के जरिए मालिक से संपर्क किया तो पता चला कि ड्राइवर का नाम रिशु पासवान है जो सहजनवां का रहने वाला है। नाकाबंदी कर बोलेरो को घेरा गगहा पुलिस ने घटना की पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिसके बाद शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी बीच सौहदौरा चौकी क्षेत्र में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने संदिग्ध बोलेरो को घेर लिया। पुलिस टीम और ग्रामीणों को देखकर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। हालांकि पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें किडनैप बच्चे को बरामद किया गया। पुलिस ने तत्काल घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा, जिसके बाद उसे उसकी मां को सौंप दिया गया। सिर पर गंभीर चोट लगी डॉक्टरों के अनुसार बच्चे को हल्की चोटें आई थीं, जबकि मां सुमन के सिर में गहरी चोट पाई गई, जिसे गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां जरूरी इलाज करके महिला और बच्चे को घर भेज दिया गया। संदिग्धों से पूछताछ जारी पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों संदिग्ध शराब के नशे में है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चालक भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हर पहलू पर होगी जांच- SP साउथ इस मामले में SP साउथ दिनेश कुमार पुरी का कहना है कि घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन, भोपाल में दाऊद अहमद के घर कुर्की
    Next Article
    हाईकोर्ट ने गेहूं क्रम केंद्र अधिकारी को दोषमुक्त किया:आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सजा काट रहा, कोर्ट ने सजा रद्द की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment