Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में 4 दिन से लापता बच्चे का शव मिला:घर से 50 मीटर दूर बरामद, पिता ने कहा- नरबलि दी गई; एसपी बोले- जानवर का हमला

    7 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में 4 दिन से लापता मासूम मासूम के शव उसके घर से 50 मीटर दूर खेत में मिला। शव को किसी जानवर ने बुरी तरह से खाया था। उसके शरीर पर मांस नहीं बचा था। बायां पैर शव से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला। वहीं दूसरे पैर और सीने की हड्डियां तक दिख रही थीं। कपड़ों और हाथ पर बंधे कलावे से ग्रामीणों और परिजनों ने शव की पहचान अंकुश निषाद (3) के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने परिजनों से मासूम के लापता होने की जानकारी ली। मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के लोची का डेरा गांव का है। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद किशनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस के मुताबिक, बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार चार दिनों तक जंगल और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि अरहर के खेत में बच्चे का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर प्रथम दृष्टया मामला किसी जंगली जानवर के हमले का प्रतीत हुआ। शव की पहचान कपड़ों के आधार पर कराई गई, जिसे करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पिता हरिशंकर निषाद ने अपने बेटे अंकुश के रूप में स्वीकार किया। पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा पुलिस का कहना है कि बच्चे की हत्या की गई या किसी जानवर के हमले में उसकी मौत हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव मिलने की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि अगर पुलिस ने समय रहते गंभीरता दिखाई होती तो शायद बच्चा जीवित मिल सकता था। स्थिति बिगड़ती देख किशनपुर के अलावा खागा, असोथर और खखरेरू थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई। एसओजी-1 और एसओजी-2 की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। एडिशनल एसपी महेंद्र पाल सिंह और खागा क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता को नरबलि की आशंका मृतक के पिता हरिशंकर निषाद का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। उनका कहना है कि वे चार दिनों से जंगल में तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने आशंका जताई कि होली नजदीक होने के चलते कहीं किसी ने बच्चे की बलि तो नहीं दे दी। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एक दिन पहले एसपी से मिले थे परिजन 27 फरवरी को परिजन जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह से मिले थे और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की थी। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद परिजनों का कहना है कि इस घटना के पीछे बड़ा षड्यंत्र हो सकता है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एडिशनल एसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जंगली जानवर के हमले का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोकसभा में युवक पर हमला:पीड़ित ने मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment