Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में बाइक टक्कर से बच्चा घायल, भाई-बहन बंधक:परिजनों ने कमरे में बंद कर पीटा, छुड़ाने गई पुलिस से भिड़े

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कनेरी गांव में होली के दिन एक बाइक की टक्कर से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बच्चे के परिजनों ने बाइक सवार भाई-बहन को एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। उन्हें छुड़ाने पहुंचे परिवार पर पथराव हुआ, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भाई-बहन को छुड़ाया, लेकिन इस दौरान पुलिसकर्मियों से भी झड़प हुई। यह घटना बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। अपने घर के बाहर खेल रहे 9 वर्षीय कपिल पुत्र मोनू को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। इसी बीच, बच्चे के परिजनों ने बाइक सवार भाई-बहन को एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। जब बाइक सवार युवक कुलदीप के परिजन उन्हें छुड़ाने पहुंचे, तो बच्चे के परिजनों ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस पथराव में कुलदीप के पिता गुर्रा उर्फ ननका (40 वर्ष) घायल हो गए। घायल गुर्रा उर्फ ननका को बुधवार शाम 4:00 बजे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। बवाल की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने कमरे में बंधक बनाए गए भाई-बहन को छुड़ाया। जब पुलिस उन्हें बोलेरो गाड़ी में लेकर जाने लगी, तो बच्चे के परिजनों ने गाड़ी रोककर पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। किसी तरह पुलिस दोनों भाई-बहन को लेकर थाने पहुंची। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में युवक की करंट लगने से मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में दो छात्रों की डूबने से मौत:होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गए थे, पुलिस ने शवों को बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment