Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    84 घंटा मंदिर से निकला होली जुलूस:मुस्लिम समाज ने किया स्वागत, दिखा गंगा-जमुनी सौहार्द

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद में होली के अवसर पर 84 घंटा मंदिर से एक भव्य जुलूस निकाला गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें मुस्लिम समाज के लोगों को भी आमंत्रित किया गया, जिससे गंगा-जमुनी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। जुलूस का आयोजन हिंदू मंडल व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुमार जॉनी, अतुल कुमार सोती और एडवोकेट सुप्रीत खन्ना के नेतृत्व में किया गया। यह जुलूस 84 घंटा मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। मार्ग में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां पुष्प वर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया गया। हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद नोमान मंसूरी ने अपनी टीम के साथ जुलूस का स्वागत किया। इस टीम में शन्नु, नौशाद वारसी, शाह आलम, मुख्तियार, सैय्यद राशिद अली, नसीम भाई और अनवार मालिक जैसे कई सदस्य शामिल थे। असालतपुरा चौराहे पर अतहर अंसारी ने भी जुलूस का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, सीओ सिटी सुनीता धय्या, सिटी मजिस्ट्रेट और अपर नगर आयुक्त सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली मुगलपुरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पूरे आयोजन के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल बना रहा। शहरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर में 2 चचेरे भाइयों की मौत:फर्रुखाबाद में बिजली के खंभे से टकराए बाइक सवार, गाड़ी चलाने का करते थे काम
    Next Article
    ट्रेन ड्राइवर ने पैंट खोलकर अफसर को दिखाया घाव:लखनऊ में छुट्‌टी बढ़ाने से मना किया, तब बोला- आपको घाव देखना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment