Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में बोर्ड परीक्षा में 3284 छात्रों ने छोड़ा एग्जाम:117 परीक्षा केंद्रों में 16 संवेदनशील और 11 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में कुल 3284 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को पहले दिन हिंदी का पेपर था। प्रथम पाली में 1843 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 1441 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष कुल 66,439 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें हाईस्कूल के 36,701 और इंटरमीडिएट के 29,738 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले में कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 16 संवेदनशील और 11 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और प्रवेश द्वार पर पुलिस तलाशी की व्यवस्था की गई है। मोबाइल फोन और अन्य आईटी गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के एक किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी और स्कैनर की दुकानों के संचालन पर भी रोक लगाई गई है। परीक्षा संचालन के लिए राजकीय पुस्तकालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जबकि जीआईसी आबूनगर को संकलन केंद्र बनाया गया है। जिले को तीन जोन और 15 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 4,067 कक्ष निरीक्षक, 117 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 117 केंद्र व्यवस्थापक और आठ सचल दल तैनात किए गए हैं, जो लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LT ग्रेड प्रारंभिक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी:विज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य और गृह विज्ञान विषयों के लिए पास अभ्यर्थियों की सूची जारी
    Next Article
    चंदौली में वांटेड गोतस्कर गैंग का मेंबर गिरफ्तार:प्रयागराज में STF ने पकड़ा, 50 हजार का इनाम भी था, 10 महीने से चल रहा था फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment