Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में वांटेड गोतस्कर गैंग का मेंबर गिरफ्तार:प्रयागराज में STF ने पकड़ा, 50 हजार का इनाम भी था, 10 महीने से चल रहा था फरार

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एसटीएफ ने चंदौली में वांटेड चल रहे गो तस्कर गैंग के मेंबर को गिरफ्तार किया है। इस पर 50 हजार का इनाम था और यह 10 महीने से फरार चल रहा था। एसटीएफ की टीम ने उसे फरवरी से पकड़ा। इसके बाद उसे चंदौली की सैयद राजा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थरवई में होने की मिली थी सूचना एसटीएफ अफसरों ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि चंदौली के थाना सैयदराजा पर पंजीकृत मुकदमें में वांटेड चल रहा 50 हजार का इनामी धीरेंद्र कुमार गुप्ता थरवई में किसी काम से आया है। इस पर एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के गुलजार सिंह, प्रभंजन पांडेय और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 2025 में पकड़ा गया था वाहन पूछताछ में उसने बताया कि वह वाहन संख्या: यूपी-83 सी.टी. 6097 का स्वामी है, जिसे वह किराये पर चलवाता था। इस वाहन से गोतस्कर रूपचन्द्र यादव, जो मिदिऊरा थाना थरवई का रहने वाला है, 04 अप्रैल 2025 को गोवंशीय पशु लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। तभी उसे थाना सैयदराजा जनपद चंदौली पुलिस ने नगर पंचायत पोखरा एन.एच.-2 हाइवे पर ग्राम सुंडेहरा के सामने पकड़ लिया था। इन्वेस्टिगेशन में सामने आया था नाम इस मुकदमे की विवेचना के दौरान उसका नाम प्रकाश में आया। बाद में पता चला कि उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित हो गया है जिसके बाद वह गिरफ्तारी के डर से इधर-उधर छिपकर रहने लगा था। एसटीएफ अफसर ने बताया कि आरोपी चंदौली पुलिस के हवाले कर दिया गया और आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में बोर्ड परीक्षा में 3284 छात्रों ने छोड़ा एग्जाम:117 परीक्षा केंद्रों में 16 संवेदनशील और 11 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित
    Next Article
    जेजे बोर्ड में कपसाड़ मामले की सुनवाई शुरू:पहले दिन बोर्ड ने आरोपी के पिता से की पूछताछ, रूबी का भाई रहा मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment