Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में एक कमरे में मां-बेटे, देवर की लाश मिली:तीनों के गले पर जख्म, हाथ की नसें कटीं; पास में जहर की पुड़िया पड़ी थी

    19 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में मां-बेटे और देवर की एक कमरे में लाश मिली है। तीनों के गले पर घाव थे। हाथों की नस कटी हुई थी। पास में ही जहर की पुड़िया भी पड़ी थी। महिला के पति अपनी बेटी की ससुराल गए थे। बुधवार शाम जब घर लौटे तो मेन दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा। अंदर गए तो देखा कि तीनों लोग खून से लथपथ पड़े थे। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सुसाइड मानकर चल रही है। हालांकि हत्या के एंगल पर भी जांच की जा रही है। मामला सदर कोतवाली इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… मां-बेटे का शव जमीन पर पड़ा था चौफेरवा गांव निवासी सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव (52) अपने बड़े भाई सुशील कुमार श्रीवास्तव (55), भाभी सुशीला श्रीवास्तव (55) और भतीजे अमर (28) के साथ रहते थे। बुधवार शाम करीब 5 बजे जब सुशील श्रीवास्तव घर पहुंचे, तो उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। उन्होंने आवाज दी, लेकिन घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। सुशील ने लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। पत्नी सुशीला और बेटा अमर खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। सुनील भी जमीन पर पड़े तड़प रहे थे। उनकी सांसें चल रही थीं। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। घायल सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटी बोली- मैंने घर पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई बेटी दीप्ति श्रीवास्तव ने बताया- घर में पता नहीं क्या हुआ। आज हमारी दिन में परिवार से एक बार बात हुई थी। इसके बाद हम बच्चों को लेने स्कूल चले गए थे। हमने घर में दो बार कॉल किया, तो फोन रिसीव नहीं हो रहा था। पापा हमारी ससुराल आए हुए थे। पापा ने ही कहा था, फोन करके पूछ तो घर में कुछ लाना तो नहीं है। उन्होंने भी कॉल की थी, तो फोन नहीं उठा था। इसके बाद वह घर आए तो उन्हें मर्डर के बारे में पता चला। सुनील का 6 महीने हुआ था तलाक सुशील श्रीवास्तव ने बताया- हम साइकिल से बेटी के यहां गए थे। घर लौटे तो सब कुछ अस्त-व्यस्त था। अंदर सब जगह खून ही खून दिख रहा था। कभी घर में कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। सुशील के अनुसार, भाई सुनील की शादी करीब 20 साल पहले आबू नगर मोहल्ले में हुई थी। शादी के 6 महीने बाद ही उसका तलाक हो गया था। इसके बाद से वह हमारे परिवार के साथ ही रहता था। एएसपी बोले- गला कटा था, जहर की पुड़िया मिली एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया, तीनों शवों के गले पर ब्लेड के जख्म मिले हैं। हाथ की नसें भी कटी थीं। मौके से जहर की पुड़िया और ब्लेड भी मिला है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… आशुतोष महाराज बोले-21 लाख के लिए मुझ पर हमला किया, मेरे पास शंकराचार्य के खिलाफ तगड़े सबूत ‘21 लाख रुपए के लालच में मुझ पर हमला किया और कराया गया। मुझे कोर्ट तक पहुंचने और सबूत देने से रोकने के लिए यह साजिश रची गई।’ यह दावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने किया है। आशुतोष, रविवार को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे कौशांबी में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में उन पर जानलेवा हमला हुआ। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर कुलदीप की शादी में होगी 20 हजार की थाली:कानपुर में घर सजा, रिश्तेदार मसूरी रवाना; 14 मार्च को लेंगे 7 फेरे
    Next Article
    कार का शीशा तोड़कर 2.50 लाख रुपए चुराए:गोरखपुर में शेविंग कराने गया था मालिक, लौटकर देखा तो बैग गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment