Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में मनरेगा फर्जीवाड़ा:ग्राम पंचायत अधिकारी सहित 3 दोषी, कार्रवाई की सिफारिश

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। विजयीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिल्मी गढ़वा में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद पंचायत स्तर के तीन अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है। डीसी मनरेगा ने इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए संबंधित विभागों को पत्र भेजा है। यह मामला सिल्मी गढ़वा गांव के निवासी अंकित त्रिपाठी की शिकायत के बाद सामने आया। उन्होंने सीपी ग्राम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि मनरेगा के तहत जॉब कार्ड नंबर 381, 1013, 475, 625, 1052, 1160, 914 और 971 पर मानक से अधिक काम दिखाकर नियमों का उल्लंघन किया गया। आरोप था कि एक ही परिवार में एक से अधिक जॉब कार्ड भी बनाए गए थे। विजयीपुर के बीडीओ ने मामले की जांच की, जिसके बाद संबंधित अधिकारी से 67,335 रुपये की वसूली भी की गई थी। इसके बाद, डीसी मनरेगा ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। तीनों अधिकारियों ने अपना जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन डीसी मनरेगा उनके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुए। डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब ने बताया कि सिल्मी गांव में मनरेगा के तहत गड़बड़ी पाए जाने पर वसूली की गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि दो ग्राम विकास अधिकारी और एक ग्राम पंचायत अधिकारी से जवाब तलब किया गया था, और तीनों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसी आधार पर विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को पत्राचार किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पति ने मायके भेजकर दूसरी शादी कर ली:घर के सामान लेकर चल गया, वापस आने पर जान से मारने की धमकी दे रहा
    Next Article
    बंगाल में कानपुर के नेताओं ने ताकत झोंकी:बांग्लादेशी बाॅर्डर पार कर बूथ पर गए, नेता वाले कपड़े नहीं पहने, बोले- लुंगी और बाईक गैंग की दहशत थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment