Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर जागरूकता अभियान:33% महिला आरक्षण पर विशेषज्ञों ने रखी राय

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने प्रेस वार्ता कर इस अधिनियम की विशेषताओं और उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि भारत सरकार द्वारा लाए गए इस अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना है। राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देशभर में इसी उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों को समझें और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकें। प्रेस वार्ता में डॉक्टर अर्तिमा गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा आरक्षण देना एक सराहनीय कदम है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी समाज में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं अपने अधिकारों को नहीं समझेंगी, तब तक सशक्तिकरण की प्रक्रिया अधूरी रहेगी। 2029 से लागू होने का है प्रस्ताव डॉ. गुप्ता के अनुसार यह अधिनियम वर्ष 2029 से लागू होने का प्रस्ताव है। इसके बाद चुनावों में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, राजनीतिक भागीदारी और सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर में BDS फाइनल ईयर की छात्रा ने किया सुसाइड:5 साल से रामा मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी, पिता ने अस्पताल के लिए खरीदी थी जमीन
    Next Article
    बाराबंकी में ऑटो में छूटा 6 लाख का जेवर:पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार, CCTV में ऑटो की पहचान हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment