Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में रमजान के अंतिम जुमे पर अलविदा नमाज:अमन-चैन की दुआ मांगी, एसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया

    10 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। शहर समेत पूरे जिले की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्रपाल सिंह ने शहर के प्रमुख मार्गों और कई मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अलविदा की नमाज के दौरान मस्जिदों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से विशेष निगरानी रखी गई और पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से जिले भर में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। बिंदकी और खागा तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी नमाज सकुशल अदा की गई। पुलिस अधीक्षक ने आगामी ईद पर माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज:रमजान माह के समापन का संदेश, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए
    Next Article
    महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा, VIDEO:जालौन चौराहे पर बाइक से लगी थी टक्कर, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment