Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग:सपा नेता की मदद से सैकड़ों बीघा फसल बची, 2 बीघा नष्ट; राजस्व टीम मौके पर

    11 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के खागा विधानसभा क्षेत्र में हरदो और त्रिलोचनपुर के बीच 'औलिया दरगाह' के पास बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर लगी इस आग में लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग तेजी से आसपास के क्षेत्र में फैलने लगी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पास के एक घर से पानी उपलब्ध कराया गया, जिससे आग बुझाने में मदद मिली। समाजवादी पार्टी के खागा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम तीरथ परमहंस अपने साथियों के साथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, तभी उन्होंने खेतों में आग लगी देखी। उन्होंने तुरंत अपने साथियों और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। परमहंस ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण न पाया जाता, तो सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो सकती थी। अग्निकांड की सूचना मिलने पर राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नुकसान का आकलन करने और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में स्कूल चौकीदार की गला रेतकर हत्या:एग्जिट पॉइंट पर खून के निशान मिले, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    कानपुर में बच्चों पर 'ड्राई हीट' का बड़ा खतरा:डॉ. शैलेंद्र बोले-शरीर तपे, पसीना न आए तो फौरन अस्पताल जाएं; अंगों को हो सकता है नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment