Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में स्कूल चौकीदार की गला रेतकर हत्या:एग्जिट पॉइंट पर खून के निशान मिले, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    12 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में एक पब्लिक स्कूल के चौकीदार की हत्या का मामला सामने आया है। छपार-रोहना रोड स्थित किड्स हेवन पब्लिक स्कूल परिसर में चौकीदार का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय राजू के रूप में हुई है, जो कस्बे की दलित बस्ती का निवासी था और स्कूल में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। वह शुक्रवार रात अपनी ड्यूटी पर था। आशंका है कि देर रात अज्ञात हमलावरों ने स्कूल परिसर में घुसकर धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। शनिवार सुबह स्कूल स्टाफ के पहुंचने पर राजू का शव खून से लथपथ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के पास एग्जिट पॉइंट पर खून के निशान मिले हैं, जिनकी जांच डॉग स्क्वायड की मदद से की जा रही है। पुलिस स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में हीटवेव से बचाव को एडवाइजरी जारी:डीएम के निर्देश पर आमजन से सतर्क रहने की अपील
    Next Article
    फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग:सपा नेता की मदद से सैकड़ों बीघा फसल बची, 2 बीघा नष्ट; राजस्व टीम मौके पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment