Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, चौकी प्रभारी निलंबित:20 मिनट पहले मिली थी विवाद की सूचना; घटनास्थल से 500 मीटर दूर थी चौकी

    21 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में 29 अगस्त को शराब ठेके पर हुए विवाद और गोलीबारी में युवक की हत्या के मामले में पुलिस विभाग ने सोमवार को कार्रवाई की। घटना की सूचना मिलने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचने और कार्रवाई न करने के आरोप में असनी चौकी प्रभारी अनीश शुक्ला को निलंबित कर दिया गया। प्रयागराज के आईजी अजय कुमार ने एसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की। मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव का है। 20 मिनट पहले मिली थी विवाद की सूचना पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात शराब ठेके के सेल्समैन गोवर्धन और उनके बेटों का गांव निवासी मनीष पुत्र कामता समेत कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद की सूचना चौकी प्रभारी अनीश शुक्ला को रात करीब 10:19 बजे मोबाइल पर दी गई थी। करीब 10:30 बजे दोबारा विवाद की जानकारी दी गई। इसके बावजूद पुलिस की ओर से मौके पर पहुंचकर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। चौकी से 500 मीटर दूर था घटनास्थल असनी चौकी घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर है। पुलिस के अनुसार, हत्या से करीब 20 मिनट पहले विवाद की सूचना मिल चुकी थी। इसके बावजूद चौकी प्रभारी खुद मौके पर नहीं पहुंचे और न ही किसी अन्य पुलिसकर्मी को भेजा गया। बाद में विवाद बढ़ गया और गोलीबारी हो गई। गोली लगने से मनीष की मौत विवाद बढ़ने पर शराब ठेके के अनुज्ञापी परिवार के इंद्रेश विक्रम सिंह ने मनीष को गोली मार दी। गोली लगने से मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जांच में चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया कि चौकी प्रभारी को विवाद की जानकारी पहले ही मिल गई थी, लेकिन उन्होंने समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास नहीं किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। आईजी अजय कुमार की ओर से चौकी प्रभारी अनीश शुक्ला के निलंबन की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद समय पर मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देशों का पालन करना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैकुंठपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर:बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    दुष्कर्म-केस में जेल से छूटा आरोपी, पटाखे फोड़कर मनाया जश्न:पीड़िता को गाड़ी से कुचलने की धमकी, गोंडा में पीड़िता ने थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment