Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर प्रखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर पूरी तरह से फेल , पंचायत के लोगों को हो रही बड़ी परेशानी

    2 hours ago

    1

    0

    भास्कर न्यूज | फतेहपुर सरकार की मंशा पंचायतों को मिनी मुख्यालय के रूप में विकसित करने की है, ताकि ग्रामीणों को हर प्रकार की सुविधा पंचायत स्तर पर ही मिल सके और उन्हें प्रखंड कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से पंचायतों में डिजिटल सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए लाखों रुपये की लागत से भारत नेट सेवा उपलब्ध कराई गई है। लेकिन फतेहपुर प्रखंड में यह महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर पूरी तरह से फेल होती नजर आ रही है। प्रखंड के कुल 15 पंचायतों में से केवल खमारबाद और फतेहपुर पंचायत को छोड़कर बाकी 13 पंचायतों में भारत नेट सेवा पूरी तरह बाधित है। इसका सीधा असर पंचायत स्तर पर चलने वाली ऑनलाइन सेवाओं पर पड़ रहा है। पंचायतों में कार्यरत वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) को अपने दैनिक कार्यों को संचालित करने के लिए निजी पैसे खर्च कर इंटरनेट रिचार्ज कराना पड़ रहा है। दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट में कई पंचायतों में भारत नेट सेवा की बदहाल स्थिति सामने आई। गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान केबल कट ने के कारण आई समस्या चापुड़िया पंचायत के वीएलई राजेश चौधरी ने बताया कि यहां नेटवर्क बहुत धीमा चलता है, इसलिए उन्हें हर महीने 349 रुपये का निजी रिचार्ज कर काम करना पड़ता है। धसनिया पंचायत के वीएलई राकेश कुमार हेंब्रम ने बताया कि मैया सम्मान योजना शुरू होने के बाद से अब तक न तो रिचार्ज हुआ और न ही कटे हुए केबल तार को जोड़ा गया है, जिससे सेवा बंद है। बंदरनाचा पंचायत के वीएलई गिरधारी यादव ने बताया कि 2014 में सेवा लगाए जाने के बाद से आज तक इसका लाभ नहीं मिल पाया। गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान केबल तार टूट गया था, जिसे आज तक नहीं जोड़ा गया। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई । क्या कहते हैं अधिकारी : इस संबंध में जब प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास ने कहा कि जल्द ही इस विषय पर सभी पंचायत सचिवों से रिचार्ज नहीं कराने के कारणों की जानकारी ली जाएगी और समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। पिछले साल सितंबर में मशीन खराब हो गई थी आसनबेड़िया पंचायत के वीएलई मलय कुमार दे ने बताया कि पंचायत सचिव अमर कुमार पिछले सात महीनों से रिचार्ज नहीं करा रहे हैं, जिससे सेवा पूरी तरह बंद है। वहीं सिमलाडंगाल पंचायत के वीएलई अशोक मंडल ने बताया कि करीब एक साल से रिचार्ज नहीं होने के कारण सेवा बंद पड़ी है। यहां की पंचायत सचिव प्रियंका कुमारी हैं। पालाजोरी पंचायत के वीएलई संतोष कुमार भंडारी ने बताया कि पिछले साल सितंबर में मशीन खराब हो गई थी, लेकिन पंचायत सचिव मुकेश पांडे और बीएसएनएल के कर्मियों ने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने PM मोदी को कहा 'थैंक्यू', भारत ने भेजी थी ईंधन की खेप
    Next Article
    श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण लीला का वर्णन; पंडाल में उमड़े श्रद्धालु, लगते रहे जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment