Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण लीला का वर्णन; पंडाल में उमड़े श्रद्धालु, लगते रहे जयकारे

    2 hours ago

    1

    0

    भास्कर न्यूज | फतेहपुर फतेहपुर से सटे मसलिया प्रखंड क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान संजय शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। कथावाचक ने पूतना वध की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बचपन में ही दुष्ट शक्तियों का नाश कर यह संदेश दिया कि सत्य और धर्म की हमेशा विजय होती है। इसके साथ ही माखन चोरी लीला का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि यह लीला केवल शरारत नहीं, बल्कि प्रेम और सरलता का प्रतीक है, जो भगवान और भक्त के मधुर संबंध को दर्शाता है। उन्होंने वृंदावन की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि वृंदावन केवल एक स्थान नहीं, बल्कि भक्ति और प्रेम की भूमि है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल सखा ग्वालों के साथ सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत किया। ग्वाल-बालों के साथ भोजन करने की कथा के माध्यम से उन्होंने समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया। कथा के दौरान कालिया नाग मर्दन लीला का भी जीवंत चित्रण किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना को विषमुक्त कर जनकल्याण का कार्य किया। इसके अलावा गोवर्धन पूजा और श्री गिरिराज पूजन की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि भगवान ने प्रकृति की महत्ता को समझाते हुए इंद्र के अभिमान का नाश किया और लोगों को प्रकृति पूजन का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर नजर आए और कथा के समापन पर जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी इसी प्रकार भक्ति कार्यक्रम जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर प्रखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर पूरी तरह से फेल , पंचायत के लोगों को हो रही बड़ी परेशानी
    Next Article
    'अमेरिकी-इजरायली नेताओं के घर अब निशाने पर होंगे... 'ईरान की सीधी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment