Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी

    16 hours ago

    6

    0

    अमेरिकी संघीय न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तीन समाचार संस्थानों के व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिए जाने के कुछ घंटे बाद इनमें से दो संस्थानों के संवाददाताओं को वहां जाने की अनुमति दे दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर सीएनएन और एमएस नाउ के पत्रकारों को व्हाइट हाउस में फिर प्रवेश मिल गया। सुबह उन्हें वहां प्रवेश से रोक दिया गया था।अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी, जिसके तहत तीन मीडिया प्रतिष्ठानों - सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) परिसर में आने से रोक दिया गया था। हालांकि, तीनों संस्थानों के संवाददाताओं ने कहा था कि आदेश के कुछ घंटे बाद भी उन्हें प्रवेश से रोका गया। समाचार संस्थानों ने अदालत में अर्जी देकर व्हाइट हाउस परिसर में अपने ऊपर अब भी लगे हुए प्रतिबंध के मुद्दे पर तुरंत सुनवाई का अनुरोध किया।इसमें कहा गया कि ‘सीक्रेट सर्विस’ के एक एजेंट ने पत्रकारों के पहचान-पत्र जब्त कर लिए। ट्रंप और उन मीडिया संस्थानों के बीच खींचतान का यह ताजा मामला है, जिनकी कवरेज राष्ट्रपति को पसंद नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले
    Next Article
    Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment