Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    FIFA वर्ल्डकप- इंग्लैंड टीम का सामान चोरी:गाड़ी से ही फुटबॉल-जूते ले गए चोर; कैंसास पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया

    22 hours ago

    1

    0

    FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड फुटबॉल टीम का सामान चोरी हो गया। यह घटना शुक्रवार को हुई। टीम का सामान फ्लोरिडा में लगे प्री-टूर्नामेंट कैंप से अमेरिका के कैंसास सिटी स्थित स्वोप सॉकर विलेज ले जाया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैंसास सिटी पहुंचने के बाद टीम के वाहन से सामान गायब मिला। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी हुए सामान में फुटबॉल और खिलाड़ियों के बूट्स शामिल हैं। कैंसास पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है। स्वोप सॉकर विलेज कैंसास सिटी में स्थित एक फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर है। इंग्लैंड टीम ने वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इसे अपने बेस कैंप और ट्रेनिंग वेन्यू के रूप में चुना है। स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच, 2 लोग हिरासत में कैंसास सिटी पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि टीम के वाहन से सामान गायब होने और संभावित चोरी के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच अभी जारी है। इस मामले में दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ग्रुप-L में शामिल है इंग्लैंड, 18 जून को पहला मैच वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम ग्रुप-L में है। इस ग्रुप में इंग्लैंड के साथ क्रोएशिया, घाना और पनामा की टीमें मौजूद हैं। भारतीय समयानुसार इंग्लैंड की टीम 18 जून को क्रोएशिया के खिलाफ मैच अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी। 9 खिलाड़ी करेंगे मेजर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में डेब्यू थॉमस टचल के कोचिंग में इंग्लैंड की टीम एक नए लुक में नजर आ रही है। इस 26 सदस्यीय टीम में कई नए चेहरों को जगह मिली है। टीम के 9 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में डेब्यू कर सकते हैं। इन नए खिलाड़ियों में इलियट एंडरसन और मॉर्गन रोजर्स भी शामिल हैं। दो बार हुई ट्रॉफी की चोरी तमाम सुरक्षा इंतजामों के बावजूद फुटबॉल ट्रॉफी दो बार चोरी हुई। पहली बार ट्रॉफी की चोरी साल 1966 में इंग्लैंड से हुई। 20 मार्च, 1966 की बात है। वेस्टमिंस्टर स्थित मेथोडिस्ट सेंट्रल हॉल में दुर्लभ स्टैम्पस की प्रदर्शनी चल रही थी। इस एग्जीबिशन के एक सेक्शन में ‘जूल्स रिमेट ट्रॉफी’ को भी रखा गया था। एग्जीबिशन में 30 लाख पाउंड से अधिक के दुर्लभ स्टाम्स रखे थे लेकिन चोर ने 30,000 पाउंड की जूल्स रिमेट ट्रॉफी चोरी की। जांच एजेंसियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी लेकिन ट्रॉफी नहीं मिली। बाद में ट्रॉफी एक फोनबूथ के पास पाई गई। 1983 में दूसरी बॉल चोरी हुई साल 1970 के फुटबॉल वर्ल्ड कप में ब्राील तीसरी बार वर्ल्ड कप विजेता बना। पहले से तय नियम के मुताबिक, तीन बार वर्ल्ड कप जीतने वाले ब्राजील को ट्रॉफी हमेशा के लिए दे दी गई। ट्रॉफी को ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो के ब्राजील फुटबॉल फ्रेडेशन के मुख्यालय में रख दिया गया। साल 1983 में मुख्यालय के भीतर से जूल्स रिमेट ट्रॉफी एक बार फिर चोरी हो गई। इसके बाद ओरिजिनल ट्रॉफी कभी नहीं मिली। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… फुटबॉल वर्ल्ड कप में 96 साल पुरानी हिस्ट्री रिपीट:अमेरिका ने पराग्वे को हराया फुटबॉल वर्ल्ड कप में शनिवार को 96 साल पुरानी हिस्ट्री रिपीट हुई। जब मेजबान अमेरिका ने ग्रुप-डी मैच में पराग्वे को 4-1 से हराया। अमेरिकी टीम ने 1930 के एडिशन में पराग्वे को 3-0 के एकतरफा अंतर से हराया था। उस मुकाबले में बर्ट पटेनाउड ने टूर्नामेंट के इतिहास की पहली हैट्रिक लगाई थी। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेजस शिर्से ने हर्डल रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया:13.27 सेकेंड में 110 मीटर रेस पूरी की, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया
    Next Article
    विमेंस वर्ल्डकप- वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया:अमेलिया केर ने 100वां मैच खेला; ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड भी जीते

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment