Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौ रक्षक ब्रज दास महाराज ने की वृंदावन की परिक्रमा:गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की, 27अप्रैल को देंगे ज्ञापन

    4 hours ago

    2

    0

    गौ को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग को लेकर गौ सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 27 अप्रैल को देशभर में सभी तहसीलों पर गौ रक्षक,साधु संत एक साथ ज्ञापन देंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए गौ रक्षक ब्रज दास महाराज सुनील भैया के नेतृत्व में वृंदावन की पंच कोसीय परिक्रमा की। इस दौरान रक्षकों ने सभी से आव्हान किया कि इस अभियान को सफल बनाएं और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराएं। संतों ने किया है आव्हान भारत को गोहत्या के कलंक से मुक्त कराने के लिए देश के अनेक संतों ने भारत की जनता से आह्वान किया है कि सभी नागरिक भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा अपने अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से प्रार्थना करें कि वो गौ हत्या बंदी के लिए केंद्रीय कानून लाएं एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कर गोचर भूमि को मुक्त करें। साथ ही गोवंश के कल्याण के लिए गो मंत्रालय बनाकर नीति निर्देश बनाए जिसमे गोवंश से संबंधित समस्त समस्याओं को दूर किया जा सके। इस उपलक्ष्य में वृंदावन के गौ भक्तों ने माता जी गोशाला के महासचिव एवं गौ सम्मान आह्वान अभियान के मथुरा जिला प्रभारी ब्रजदास महाराज सुनील भैया के नेतृत्व में वृंदावन की भव्य परिक्रमा यात्रा निकाली। गौ हत्या बंदी के लिए घर घर जाकर लिया जा रहा है हस्ताक्षर गो सम्मान आह्वान अभियान कई चरणों में पूर्ण होगा। जिसमें प्रथम चरण 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस के रूप में में मनाया जाएगा। इस दिन भारत के सभी तहसीलों में संबंधित तहसील की जनता द्वारा भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा अपने अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से प्रार्थना किया जाएगा कि वो गौ हत्या बंदी के लिए केंद्रीय कानून सहित भारत की जनता की सभी मांगों की पूर्ति करें। इसके लिए प्रचार प्रसार एवं जनता से संपर्क करके उनकी सहमति के लिए हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। मथुरा में यह अभियान चल रहा है। जिसमें जिले के लोगों के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। मथुरा सहित देश के सभी तहसीलों पर दिया जाएगा ज्ञापन इस अभियान के तहत मथुरा सहित देश के लगभग 5560 तहसीलों पर 27 अप्रैल 2026 को अभियान का प्रथम चरण पूर्ण होगा। जिसमें प्रत्येक तहसील पर भारत के साधु संत एवं आम जनता कीर्तन करते हुए जायेंगे और राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम लाखों लोगों के हस्ताक्षर सहित प्रार्थना पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही यह मांग करेंगे कि भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत में कानून बनाकर संवैधानिक रूप से गोहत्या बंद किया जाए एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करके गोचर भूमि मुक्त किया जाए। इसके अलावा गौ मंत्रालय आदि की स्थापना की जाए। यह रहे मौजूद इस अवसर पर सुनील भैया माता जी गोशाला बरसाना,जुगल दास बाबा, सुखदेव दास बाबा, हनुमान दास, भरत गौतम, सोनी ठाकुर, अधिवक्ता पवन दुबे, अधिवक्ता विशाल उपाध्याय, गोपाल गौतम, विकास पंडित, पुनीत चतुर्वेदी, श्याम वशिष्ठ, डॉ पंकज सिंह तोमर, सोनम जी, सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज ईको पार्क सहित 470 परियोजनाओं की सौगात देंगे CM:1054 करोड़ हुए हैं खर्च; होगा लोकार्पण व शिलान्यास
    Next Article
    अशोक गवाड़े हत्याकांड: 6 माह बाद भी खुलासा नहीं:देवरिया मेडिकल कॉलेज में हुई हत्या, नए एसपी के लिए चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment