Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा भाजपा अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम पाठक से की मुलाकात:पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा, 'अतुलनीय अटल' पुस्तक भेंट की

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने आज मंगलवार को राजधानी लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की है। इस मुलाकात को आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री के साथ जनपद गोंडा में पार्टी की वर्तमान गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। वार्ता का मुख्य केंद्र बिंदु केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना रहा है। उपमुख्यमंत्री ने जिले में संगठन की कार्यप्रणाली की सराहना की और आगामी चुनावी व सामाजिक अभियानों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस बैठक का एक विशेष आकर्षण साहित्य और प्रेरणा का आदान-प्रदान रहा। जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को 'अतुलनीय अटल' नामक पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, उनके संघर्षों और उनके विराट व्यक्तित्व पर आधारित है। पुस्तक भेंट करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल जी के विचार सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज हैं और उनके पदचिन्हों पर चलकर ही सुशासन के संकल्प को सिद्ध किया जा सकता है। संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ, जिलाध्यक्ष ने गोंडा जनपद के विभिन्न विकास कार्यों और जनसमस्याओं की ओर भी उपमुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने जिले में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी साझा की। उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि गोंडा के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी परियोजना में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। गोंडा जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने को लेकर के भी भाजपा जिला अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम से मांग की है डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया है। कि जो भी आवश्यकता होगी जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं को अच्छा बनाने के लिए कदम उठाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में महाभारत सर्किट से चमकेगा कम्पिल:द्रौपदी जन्मस्थली को विश्वस्तरीय पर्यटन हब बनाने की तैयारी
    Next Article
    श्रावस्ती इकौना बाईपास पर ट्रेलर से 220 लीटर डीजल चोरी:सीमेंट गिराने इकौना आया था ट्रेलर, घटना सीसीटीवी में कैद; जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment