Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा बिजली विभाग के अधिकारियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं:गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा, 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की नगर कोतवाली में बिजली विभाग के मुख्य अभियंता सहित पांच अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या के मुकदमा दर्ज होने के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नगर कोतवाली पुलिस ने अभी तक किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं किया है ना ही गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिजनों के अंदर काफी नाराजगी है। परिजनों का पुलिस पर आरोप है कि वह गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई पुलिस टीम लगाई गई है। जब इस संबंध में गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे गिरफ्तारी के बारे में कुछ नहीं बता सकते और जो भी कार्रवाई होगी उसकी जानकारी दी जाएगी। गैर इरादतन हत्या की धाराएं एक गंभीर संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध हैं। इसमें 10 साल तक की कैद या आजीवन कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। इतने गंभीर मामले में भी गिरफ्तारी न होने से गोंडा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मृतक रंजीत तिवारी के परिजन बिजली विभाग के सभी पांचों अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर पा रही है। सीओ नगर आनंद राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नगर कोतवाली पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने और साक्ष्य इकट्ठा किए जाने के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। राय ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम पूरी तरह लगी हुई है और पीड़ित रणजीत तिवारी के परिजनों के साथ खड़ी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली के मसोई में शिव महापुराण संपन्न:महाराज शिवम शुक्ल ने सुनाए शिव अवतारों के प्रसंग
    Next Article
    गाजीपुर में स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चे:मुजफ्फरनगर घटना के बाद अभिभावकों ने असुरक्षित परिवहन पर चिंता जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment